CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Crime: Blind School से भागा मूक-बधिर छात्र, CCTV में कैद हुई घटना – सुरक्षा पर सवाल

CG Crime: Blind School से भागा मूक-बधिर छात्र, CCTV में कैद हुई घटना – सुरक्षा पर सवाल

By Newsdesk Admin 14/09/2025
Share

(CG Crime) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित Blind School (ब्लाइंड स्कूल) से एक मूक-बधिर छात्र अचानक लापता हो गया। शुक्रवार की आधी रात करीब 1 बजे छात्र स्कूल की दीवार फांदकर बाहर निकल गया। घटना का पता अगले दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चला।

Contents
12 घंटे बाद पुलिस को दी गई सूचनाCCTV फुटेज से खुला राजपहले भी हो चुकी है छात्रा की मौतसुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

12 घंटे बाद पुलिस को दी गई सूचना

Blind School प्रबंधन ने छात्र के गायब होने के बाद खुद तलाश शुरू की, लेकिन नाकामी हाथ लगी। इसके बाद लगभग 12 घंटे की देरी से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। छात्र के गृहग्राम और नजदीकी शहरों में भी खोजबीन की जा रही है।

CCTV फुटेज से खुला राज

(CG Crime News) सीसीटीवी फुटेज की जांच में साफ हुआ कि छात्र देर रात एक दीवार फांदकर बाहर निकला। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के कैमरों का भी फुटेज खंगाला, लेकिन देर रात तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने छात्र के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।

पहले भी हो चुकी है छात्रा की मौत

यह Blind School पहले भी चर्चा में आ चुका है। कुछ समय पहले यहीं पर एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो चुकी है। स्वजन ने आरोप लगाया था कि उसे ऊँचाई से धक्का दिया गया, हालांकि जांच में सामने आया कि छात्रा का झगड़ा होने के बाद उसने खुदकुशी की। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

(CG Crime Case) छात्र के फरार होने की घटना और इससे पहले छात्रा की मौत ने Blind School की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को देर से सूचना क्यों दी? वहीं, छात्र आधी रात को किन हालातों में भागा, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

You Might Also Like

PTRSU Hostel Jaundice Case: दूषित पानी से बीमार पड़ीं 25 छात्राएं, डॉक्टरों को रोके जाने पर भड़का NSUI का विरोध

Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत

DGP Bilaspur Police Review: बिलासपुर पहुंचे अरुण देव गौतम, 24 घंटे में लूटकांड खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना

Village Gossip Fine Rule: बालोद के गांव में चुगली पर 5001 का दंड, पंचायत ने बनाया सामाजिक अनुशासन

Mujgahan Police FIR Delay Case: मुजगहन थाना क्षेत्र में धमकी और हमले के आरोप, कमिश्नर सिस्टम पर उठे सवाल

Newsdesk Admin 14/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PTRSU Hostel Jaundice Case: दूषित पानी से बीमार पड़ीं 25 छात्राएं, डॉक्टरों को रोके जाने पर भड़का NSUI का विरोध

PTRSU Hostel Jaundice Case : रायपुर स्थित पंडित…

Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत

Child Fell in Open Well Mungeli : मुंगेली…

DGP Bilaspur Police Review: बिलासपुर पहुंचे अरुण देव गौतम, 24 घंटे में लूटकांड खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना

DGP Bilaspur Police Review : बिलासपुर प्रवास पर…

Village Gossip Fine Rule: बालोद के गांव में चुगली पर 5001 का दंड, पंचायत ने बनाया सामाजिक अनुशासन

Village Gossip Fine Rule : बालोद जिले के…

Mujgahan Police FIR Delay Case: मुजगहन थाना क्षेत्र में धमकी और हमले के आरोप, कमिश्नर सिस्टम पर उठे सवाल

Mujgahan Police FIR Delay Case : रायपुर में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

PTRSU Hostel Jaundice Case: दूषित पानी से बीमार पड़ीं 25 छात्राएं, डॉक्टरों को रोके जाने पर भड़का NSUI का विरोध

21/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत

21/02/2026
छत्तीसगढ़

DGP Bilaspur Police Review: बिलासपुर पहुंचे अरुण देव गौतम, 24 घंटे में लूटकांड खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना

21/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Village Gossip Fine Rule: बालोद के गांव में चुगली पर 5001 का दंड, पंचायत ने बनाया सामाजिक अनुशासन

21/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?