CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

By Newsdesk Admin 27/07/2024
Share

केन्द्रीय मंत्री ने खेलों इंडिया सेंटर में दिए जा रहे खेल सुविधाओं और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो जिलो में जल्द ही खेलों इंडिया सेंटर की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा खेलों इंडिया सेंटरों में अधोसंरचना निर्माण के लिए भरपूर मदद दी जाएगी। केन्द्रीय खेल मंत्री न्यू सर्किट हाउस में खेल एवं श्रम विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक श्री किरण देव सिंह, श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में खेलों इंडिया सेंटर का संचालन किया जा रहा है। दो जिलों में खेलों इंडिया सेंटर की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य के सभी जिलों में खेलों इंडिया सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। इससे राज्य के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। इन सेंटरों में 1181 खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के संवर्धन और विकास के लिए राज्य में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए। राज्य में स्थापित उद्योगों से खेलों के लिए सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने के प्रयास किया जाए। खेलों इंडिया के तहत राज्य में स्थापित सभी सेंटरों में खेलों के लिए आवश्यक सभी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही केन्द्रीय एवं राज्य योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाए जाएं। औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए औषधालयों में आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञों के साथ-साथ आवश्यक दवाईयों का भण्डारण पर्याप्त रूप से हो। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं। श्रमिकों के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ सिकलसेल के परीक्षण एवं उपचार की भी व्यवस्था की जाए।

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन और खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने राज्य में खेलों के विकास के लिए स्कूल स्तर से ही बच्चों को सुविधाएं और प्रशिक्षण की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में आवश्यक संसाधन एवं सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

श्रम विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने अवगत कराया कि राज्य के श्रमिकों का पंजीयन कर श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के प्रवासी श्रमिकों के लिए विभिन्न राज्यों में प्रवासी संसाधन केन्द्र अर्थात मोर चिन्हारी भवन का निर्माण किया जा रहा है। इससे प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर सहयोग मिल सकेगा। इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा, खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 27/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?