सीजी भास्कर, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने (CG Heatwave Update) वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं।
न्यूनतम तापमान में भी अगले सात दिनों तक बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे साफ है कि दिन में गर्मी बढ़ेगी लेकिन रातें अभी अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगी।
आज का तापमान रिकॉर्ड
सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 36.0°C (राजनांदगांव)
न्यूनतम तापमान: 13.5°C (अंबिकापुर)
वर्षा: प्रदेश में कहीं भी दर्ज नहीं
दिनभर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और आसमान अधिकांश स्थानों पर साफ (CG Heatwave Update) देखा गया।
क्यों बढ़ेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे मेघालय से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश पर फिलहाल कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिख रहा है, लेकिन शुष्क हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।
क्या रखें सावधानी?
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
पर्याप्त पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें।
बच्चों और बुजुर्गों को धूप से विशेष बचाव की जरूरत है।
प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने (CG Heatwave Update) के संकेत हैं।





