CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Hindi News: इन गांवों की निगरानी करेंगे राज्यपाल रमेन डेका, बनाएंगे ‘आदर्श गांव’ मॉडल, लिए तीन गांव गोद

CG Hindi News: इन गांवों की निगरानी करेंगे राज्यपाल रमेन डेका, बनाएंगे ‘आदर्श गांव’ मॉडल, लिए तीन गांव गोद

By Newsdesk Admin 29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल करते हुए, प्रदेश के तीन गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है।

आपको बता दें कि बेमेतरा जिले के टेमरी, गरियाबंद जिले के मड़वा डीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सोनपुरी गांव को गोद लेने के लिए चयन किया गया है।

इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के हेतु समुदाय को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की पहल की जाएगी। इसके लिए पृथक से कोई राशि का आबंटन नहीं किया जाएगा, बल्कि विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध राशि के समुचित उपयोग एवं निगरानी से ही यह कार्य किया जाएगा।

गांवों को गोद लेने से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में ‘मानव-केंद्रित‘ दृष्टिकोण के साथ गांवों के समावेशी विकास के उद्देश्य पर अधिक जोर दिया जा सकेगा।

राज्यपाल डेका द्वारा जिन गांवो को गोद लिया जा रहा है उनमें जल संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना, शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा, सतत् कृषि, विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बनाने एवं नरेगा एवं जल जीवन मिशन से कार्य कराए जाने, कैम्पा, नरेगा, वृक्षारोपण अभियान के जरिए हरित आवरण बढ़ाने, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के शाला छोड़ने की दर को कम करने के लिए स्कूलों में अभिभावकों के साथ मीटिंग करने, पुस्तकालयों में शिक्षाप्रद एवं आकर्षक पुस्तकें रखे जाने, एनसीसी, स्कूलों का जीर्णोंद्धार आदि कार्यो पर ध्यान दिया जाएगा।

ग्रामीणों के स्वास्थ्य की बेहतरी एव्ं पोषण के लिए टी बी उन्मूलन, स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस, पर जोर रहेगा। ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के लिए एनआरएलएम, स्व सहायता समूह, कौशल प्रशिक्षण, ग्रामीण उद्यमिता सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की देखभाल, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा।

कृषि में सुधार के लिए जैविक खेती, पारंपरिक कृषि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, विरासत और संस्कृति-स्थानीय और ग्रामीण पर्यटन, विरासत स्थल के संरक्षण हेेतु सामुदायिक प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा गोद लिए गए गांवों की निगरानी समय-समय पर की जाएगी और विभिन्न परियोजनाओं के परिणाम के रूप में मापने योग्य संकेतकों का मूल्यांकन किया जाएगा जैसे भूजल स्तर में वृद्धि, हरित क्षेत्र में वृद्धि, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों में शाला छोड़ने की दर आदि।

कुल मिलाकर गोद लिए गए गांव संबंधित जिला प्रशासन के लिए गांव के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास हेतु एक समावेशी मानव केंद्रित दृष्टिकोण रखने के लिए मार्ग दर्शक के रूप में कार्य करेंगे।

You Might Also Like

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Bijapur Collector Meeting : बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा की सख्ती…छात्रावासों में अब नियमों का कड़ाई से पालन, नए सत्र के लिए तय हुआ पूरा प्लान

Newsdesk Admin 29/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

सीजी भास्कर 31 मार्च बिलासपुर में (Rape Case…

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत…

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच (US…

Bijapur Collector Meeting : बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा की सख्ती…छात्रावासों में अब नियमों का कड़ाई से पालन, नए सत्र के लिए तय हुआ पूरा प्लान

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

31/03/2026
देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?