CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : ACB ने एकाउंटेंट को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे रूपये, कहा – “चढ़ावे से काम हो जाएगा”

CG खबर : ACB ने एकाउंटेंट को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे रूपये, कहा – “चढ़ावे से काम हो जाएगा”

By Newsdesk Admin
29/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जनवरी। आज ACB ने एकाउंटेंट अरुण सेठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह एकाउंटेंट दिव्यांग टीचर से अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था जब शिक्षक रूपये ले आया तो एकाउंटेंट नोट गिन बोला कि काम हो जाएगा तभी एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे दबोच लिया। पकड़ा है। यह मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जगदलपुर क्षेत्र का है।

पीड़ित दिव्यांग शिक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया रिश्वत के लिए बार-बार परेशान कर रहा था। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और लेखापाल से प्रताड़ित होकर उसने जगदलपुर ACB में शिकायत की। 2024 अक्टूबर में स्पेशल एजुकेट का फॉर्म निकला था। इसमें दिव्यांग दिलीप कुमार ने भी आवेदन किया था। दिसंबर में इंटरव्यू हुआ। इसके बाद दिव्यांग दिलीप कुमार का टीचर पद पर चयन हो गया लेकिन पोस्टिंग को लेकर बात फंस गई। दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि उसे पोस्टिंग के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। पोस्टिंग के लिए लेखापाल अरुण सेठिया ने कहा कि चढ़ावा दे दो तो काम हो जाएगा लेकिन उसके पास डिमांड के मुताबिक रुपए नहीं थे। दिव्यांग दिलीप कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग का समग्र शिक्षा दिव्यांगों के लिए काम करता है। वह खुद भी दिव्यांग है, रूपये मांगे जाने पर उसे बड़ी चिंता हुई। पोस्टिंग के लिए करप्शन के खिलाफ आवाज उठाने का उसने मन बनाया और जगदलपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई।

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में विशेष दल गठित किया गया। पीड़ित को आरोपी लेखापाल के पास रूपये लेकर भेजा गया। पीड़ित जैसे ही आरोपी को रूपये दिए। लेखापाल को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से रूपये जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

भिलाई में कालेज छात्रा से टेम्पो में छेड़छाड़-बेड टच, सूझबूझ से लिया काम, स्पोर्ट्स कोच ने ग्लोब चौक पर घेर किया पुलिस के हवाले, जुर्म दर्ज
Putrada Ekadashi 2026: सावन की पुत्रदा एकादशी कब? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Raipur Pitbull Attack Case: अनुपम नगर में पिटबुल का कहर, दो व्यापारियों पर हमला, मालिक पर FIR
NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका
Balodabazar News : कृषि विभाग की टीम ने विक्रय केंद्रों में दी दबिश, अवैध खाद- बीज किया जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?