CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना

CG News : युवक की पिटाई करना महिला तहसीलदार को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया निलंबित, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई थी घटना

By Newsdesk Admin 01/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 1 सितंबर। मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने और उसे थाने में पेश करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एस जयवर्धन की जांच और प्रतिवेदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि 15 दिन पहले मानपुर तहसीलदार संध्या नामदेव तोलूम मार्ग पर अपनी कार से जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने साइड नहीं देने के विवाद पर ट्रैक्टर को ओवरटेक किया और चालक तरुण मंडावी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ट्रैक्टर और चालक को थाने भेज दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने मामले की जांच की और तहसीलदार को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। तहसीलदार ने अपनी सफाई में कहा कि चालक की शिकायत गलत थी, लेकिन कलेक्टर ने जांच में पाया कि ट्रैक्टर को मानपुर थाने केवल तहसीलदार के आदेश पर भेजा गया था।

अब इस मामले में मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि यदि तहसीलदार को किसी गंभीर घटना की आशंका थी तो उन्हें तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। बिना विधिवत जांच और उच्च अधिकारियों को सूचित किए बिना वाहन को थाने में भेजना नियमों के खिलाफ था।

कलेक्टर की अनुशंसा पर संध्या नामदेव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग कार्यालय होगा।

वहीं, तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने इस निलंबन को गलत बताया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार ने ट्रैक्टर को थाने भेजा था। दुबे ने निलंबन आदेश को पूर्णतः गलत करार दिया है ।

You Might Also Like

BJP remark on Bhupesh Baghel: सांसद पांडेय का तंज – ‘ATM से लेकर अब बन गए हैं Paytm’

Attack on MP-MLA : बंगाल में BJP सांसद-विधायक पर हमला, लहूलुहान हुए, भीड़ ने गाड़ियां भी तोड़ीं

Cultural Revival : जहां कभी गूंजती थी बंदूकों की आवाज, अब सुनाई देती है ढोल-नगाड़ों और आरती की गूंज

Lightning and Heavy Rain Alert : 7 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह बचाव अभियान

Infrastructure Development : अस्पताल तीरंदाजी और स्कूल भवनों के लिए 61 करोड़ रुपये मंजूर

Newsdesk Admin 01/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cobra Rescue Tragedy in Chandrapur: सर्प मित्र महेंद्र भडके की कोबरा डंसने से मौत, इलाके में शोक

कोबरा पकड़ते समय हुआ हादसा (Cobra Rescue Tragedy…

ICC Rule Book
ICC Rule Book : रन आउट होने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज का मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। 5 अक्टूबर (रविवार) को…

Women's World Cup 2025
Women’s World Cup 2025 : भारत की बेटियों ने ODI में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया, टेबल टापर बनीं

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड…

BJP remark on Bhupesh Baghel: सांसद पांडेय का तंज – ‘ATM से लेकर अब बन गए हैं Paytm’

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर | BJP remark on…

BJP MP-MLA attacked in Bengal
Attack on MP-MLA : बंगाल में BJP सांसद-विधायक पर हमला, लहूलुहान हुए, भीड़ ने गाड़ियां भी तोड़ीं

Attack on MP-MLA

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

BJP remark on Bhupesh Baghel: सांसद पांडेय का तंज – ‘ATM से लेकर अब बन गए हैं Paytm’

06/10/2025
BJP MP-MLA attacked in Bengal
अन्य

Attack on MP-MLA : बंगाल में BJP सांसद-विधायक पर हमला, लहूलुहान हुए, भीड़ ने गाड़ियां भी तोड़ीं

06/10/2025
Cultural Revival
छत्तीसगढ़

Cultural Revival : जहां कभी गूंजती थी बंदूकों की आवाज, अब सुनाई देती है ढोल-नगाड़ों और आरती की गूंज

06/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Lightning and Heavy Rain Alert : 7 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह बचाव अभियान

06/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?