CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : छत्तीसगढ़ में जशपुर के तुमला में मिला हीरे का भंडार

CG News : छत्तीसगढ़ में जशपुर के तुमला में मिला हीरे का भंडार

By Newsdesk Admin 15/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हीरे का भंडार मिला है। जिले के तुमला गांव में हीरे का भंडार मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरा मिलने की पुष्टि हुई है। यहां मिलने वाले अन्य संकेतक खनिज हीरे के मिलने की पुष्टि कर रहे हैं। इनमें पाइरोप, क्रोमाइट, इल्मेनाइट और अन्य खनिज शामिल हैं।

खनन के लिए करेंगे ई-ऑक्शन

संकेतक खनिज उच्च ताप और दाब में ही मिलते हैं। हीरा भी उच्च ताप और दाब में मिलता है। खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने बताया कि हीरे के खनन के लिए जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग ई-ऑक्शन जारी करेगा। हीरे का यह ब्लॉक भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में खोजा गया है।

महासमुंद और कांकेर में हीरा खनन के लिए ई-टेंडर जारी

बता दें कि हाल ही में राज्य के खनिज विभाग महासमुंद और कांकेर जिलों के तीन खनिज ब्लॉकों में सोने और हीरे के खनन के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। 7 हजार 205 एकड़ में फैले इन खनिज ब्लाकों में अन्य बहुमूल्य धातुओं की खोज भी की जाएगी।

गरियाबंद में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय

बताया गया है कि गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह और पायलीखंड में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय है। यहां का हीरा खदान देश के सबसे बड़े हीरा खदानों में एक माना जाता है। गरियाबंद के अलावा जांजगीर-चांपा और महासमुंद में भी अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। खनन में यहां हीरा खोजा जाएगा।

You Might Also Like

Dhamtari SuShasan Tihar 2025 : धमतरी में ‘सुशासन तिहार’ का समापन नहीं…एक नई शुरुआत

Balrampur News : अवैध निर्माण पर चल रहा था निजी स्कूल, प्रशासन ने शुरू की जांच

Government School Policy : 10 हजार स्कूल बंद होने की खबरें भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का हो रहा समायोजन

Surplus Teacher Counseling : अतिशेष प्रधानपाठकों और शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी, चयनित स्कूलों में तत्काल पदस्थापना आदेश जारी

Rudraprayag Road Accident : उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दुर्ग के दो यात्रियों की मौत, चार घायल

Newsdesk Admin 15/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बड़ी खबर 🛑 आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी 🟠 बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा 🟢 एसएसपी ने किया निरीक्षण
Next Article भिलाई में 40 तोले की करधन सहित ढेर सारे गहने चोरी 🛑 घर में सोता रहा परिवार और चोर आलमारी साफ कर निकल भागा

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Dhamtari SuShasan Tihar 2025 : धमतरी में ‘सुशासन तिहार’ का समापन नहीं…एक नई शुरुआत

31/05/2025
छत्तीसगढ़

Balrampur News : अवैध निर्माण पर चल रहा था निजी स्कूल, प्रशासन ने शुरू की जांच

31/05/2025
छत्तीसगढ़

Government School Policy : 10 हजार स्कूल बंद होने की खबरें भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का हो रहा समायोजन

31/05/2025
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surplus Teacher Counseling : अतिशेष प्रधानपाठकों और शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी, चयनित स्कूलों में तत्काल पदस्थापना आदेश जारी

31/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?