CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : पत्नी के मायके जाने से दु:खी पति रेलवे ट्रैक पर लेट गया, दो टुकड़ों में मिला शव

CG खबर : पत्नी के मायके जाने से दु:खी पति रेलवे ट्रैक पर लेट गया, दो टुकड़ों में मिला शव

By Newsdesk Admin 28/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। एक युवक मालगाड़ी के सामने ट्रेक पर लेट गया, जिससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया। युवक पेशे से राजमिस्त्री था और 6 महीने पहले ही विवाद होने पर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जिसके बाद से युवक दु:खी था और शराब पीने का आदी भी हो गया था। घटना छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र की है।

मृतक लेखराम साहू

टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि दर्राभाठा निवासी लेखराम साहू (38 वर्ष) सुबह एनटीपीसी से मालगाड़ी कोयला अनलोड कर निकल रही थी, इसी दौरान वहां दौड़ते हुए आकर ट्रैक पर लेट गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुबह लेखराम मार्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लेखराम का कटा हुआ शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि लेखराम की पत्नी 6 महीने पहले मायके चली गई। उस समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी की जाने के बाद लेखराम काफी दु:खी था और शराब पीने लगा था। पुलिस को आशंका है कि पत्नी वियोग के चलते लेखराम ने सुसाइड किया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे

Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा: परसराम सोनी की आत्मकथा का विमोचन, रमन सिंह बोले – “जज्बे से लड़ी गई थी आज़ादी की जंग”

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, हर की पौड़ी के पास पहाड़ी दरकी; प्रशासन अलर्ट पर

TAGGED: Bilaspur Breaking :, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, india, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 28/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article दुर्ग अपराधियों से सांठगांठ, SP जितेन्द्र शुक्ला ने चार पुलिस कर्मियों को किया लाईन अटैच
Next Article भिलाई-3 में अज्ञात वाहन की एक्टिवा को ठोकर, हेल्थ सेक्टर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की मौके पर मौत, पुरानी भिलाई पुलिस कर रही मामले की जांच

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसांस्कृतिक

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

05/08/2025
Bilasur Raipur Highway
छत्तीसगढ़

Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे

05/08/2025
Agniveer Loan SBI
छत्तीसगढ़

Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

05/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा: परसराम सोनी की आत्मकथा का विमोचन, रमन सिंह बोले – “जज्बे से लड़ी गई थी आज़ादी की जंग”

05/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?