CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, डेढ़ दर्जन घायल पहुंचाए गए अस्पताल

CG News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, डेढ़ दर्जन घायल पहुंचाए गए अस्पताल

By Newsdesk Admin 16/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। सारंगढ़ बरमकेला जंगल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बरमकेला अस्पताल में भर्ती किया गया है और गंभीर रूप से घायल रायगढ़ रेफर हुए हैं।‌कलेक्टर ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि सारंगढ़ जिला मुख्यालय से बरमकेला के मध्य जंगल में स्थित 8 घाटनुमा मोड़ के पास आज एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब 21 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बरमकेला सरकारी हॉस्पिटल से रायगढ़ रेफर किया गया है। बाकी लोगो का इलाज बरमकेला सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। कलेक्टर धर्मेश साहू ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू ने मृतक के परिवार को सड़क दुर्घटना में मुआवजा राशि 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी है। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति सारंगढ़ के आसपास के निवासी हैं, जो बरमकेला के किसी निर्माण स्थल में मजदूरी का काम करते थे।पुलिस के मुताबिक हादसा सारंगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के वक्त पिकअप गाड़ी में क्षमता से ज्यादा मजदूर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से बरमकेला की ओर आ रही थी, तभी गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी की स्पीड को काबू में नहीं कर पाया। रफ्तार ज्यादा होने के चलते गाड़ी के ऊपर से ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और गाड़ी पलट गई। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर गाड़ी में सवार थे। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दर्जनों मजदूरों को हादसे में चोटें आई हैं। सभी घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। पिकअप गाड़ी के पलटते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत लोगों को सड़क से हटाया और दूसरे लोगों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी मजूदरों को वहां से हटाया गया। हादसे में घायल सभी मजदूर खैरछीटी गांव के रहने वाले हैं और मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

You Might Also Like

Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Burial Dispute : अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, महिला के शव दफनाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Newsdesk Admin 16/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Crime
Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 10 मई। सूरजपुर जिले के चन्द्रमेढ़ा…

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

Bore mafia fearless in Sakti

ACB Action
ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 10 मई। सक्ती जिले में रविवार…

Burial Dispute
Burial Dispute : अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, महिला के शव दफनाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

सीजी भास्कर, 10 मई। बस्तर जिले के भानपुरी…

Air India : एयर इंडिया में बड़ी कार्रवाई, तीन साल में हजारों कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने बताई वजह

सीजी भास्कर, 10 मई। टाटा समूह की एयरलाइन…

You Might Also Like

Surajpur Crime
अपराधछत्तीसगढ़

Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

10/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

10/05/2026
ACB Action
छत्तीसगढ़

ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

10/05/2026
Burial Dispute
अपराधछत्तीसगढ़

Burial Dispute : अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, महिला के शव दफनाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?