CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत

CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत

By Newsdesk Admin 06/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 अगस्त्त। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएमडीसी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर के नगरनार में स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में शॉर्ट सर्किट टनल फर्नेस में आग लगे से चार कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है वहीं, अन्य 2 कर्मचारियों का इलाज जगदलपुर के महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जा रहा है।

हादसा प्लांट एरिया के अंदर ब्लास्ट फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस के काम के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पहला एक्सीडेंट नहीं है। प्लांट के भीतर कुछ समय पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जहां गर्म भाप के रिसाव से भी चार कर्मचारी झुलस गए थे। उन्हें उपचार के बाद राहत मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां इस काम में एनएमडीसी ने 2 निजी कंपनियों के कर्मचारियों को तैनात कर रखा था. इसी दौरान यूनिट में शॉर्ट सर्किट हो गया और इसकी वजह से भीषण विस्फोट भी हुआ। इस विस्फोट और शार्ट सर्किट की चिंगारी से वहां मेंटेनेंस में काम कर रहे सीनियर टेक्नीशियन तापस नायक, सीमेंस कंपनी के महेंद्र कुमार लहरे, सिंह इंटरप्राइजेज के देवेंद्र नाग और सीमेंस कंपनी के अमरेंद्र कुमार चौधरी बुरी तरह झुलस गए।

शार्ट सर्किट और विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मेंटेनेंस यूनिट की ओर पहुंचे। वहां कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल 2 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

इस मामले में एनएमडीसी प्रबंधन ने हादसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। जल्द ही मैनेजमेंट से बात कर के उनका पक्ष लेने की कोशिश की जा रही है।

You Might Also Like

भिलाई संगम डेयरी के संचालक रघुराज का निधन, आज ही अंतिम संस्कार

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भिलाई सेक्टर-7 मां जगदंबा मंदिर के टूटे ताले, सारा कैश ले भागे चोर, देखिए विडियो

राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

भिलाई में बैल को ठोकर मार दूर तक घसीटता ले गया हाइड्रा, देखिए विडियो

TAGGED: Chhattisgarh big breaking news, Jagadalpur Breaking News, Nagarnar Steel Plant News
Newsdesk Admin 06/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
Next Article भिलाई का जिम संचालक और उसका दोस्त महादेव सट्टा ऐप मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में 🛑 16 घंटे से पूछताछ जारी 🛑 जल्द और हो सकती हैं गिरफ्तारियां 🛑 ACB और EOW टीम फरीद नगर सद्दाम के घर भी गई

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई संगम डेयरी के संचालक रघुराज का निधन, आज ही अंतिम संस्कार

20/08/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

20/08/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई सेक्टर-7 मां जगदंबा मंदिर के टूटे ताले, सारा कैश ले भागे चोर, देखिए विडियो

20/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?