CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Ration Card E-KYC : राशनकार्ड धारकों के बड़ी खबर, रद्द होगा कार्ड, जल्दी करवा ले ये काम

CG Ration Card E-KYC : राशनकार्ड धारकों के बड़ी खबर, रद्द होगा कार्ड, जल्दी करवा ले ये काम

By Newsdesk Admin
29/11/2025
Share
CG Ration Card E-KYC
CG Ration Card E-KYC

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार उन राशनकार्डों को निरस्त करने की तैयारी कर रही है, जिनका ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है। सत्यापन न होने की वजह से हजारों कार्ड कैंसिल होने की (CG Ration Card E-KYC) आशंका जताई जा रही है। यदि आपके परिवार के राशन कार्ड का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुआ है, तो तुरंत करवा लें, अन्यथा आपका कार्ड भी रद्द की सूची में शामिल हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में कुल 2,22,996 राशनकार्ड पंजीकृत हैं, जिनमें 6,74,767 हितग्राही जुड़े हुए हैं। जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनमें से लगभग 49 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी आज भी लंबित है। इन सभी राशनकार्डों का सत्यापन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से किया जाना है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर इन कार्डों के निरस्त होने की संभावना (PDS Ration Card Cancel) बढ़ गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवाएं। 05 दिसंबर 2025 तक जिन राशनकार्डों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ, उनके निरस्त होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ऐसे राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण बंद भी हो सकता है। यह प्रक्रिया सरकार की पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुँचाने के उद्देश्य को मजबूत करती है (Chhattisgarh Ration Update)।

CG Ration Card E-KYC जानें पूरा आसान तरीका

राशन कार्डधारक अपने नजदीकी राशन दुकान या उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
इसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी

सभी परिवार सदस्यों के आधार कार्ड साथ ले जाएँ।

उचित मूल्य दुकान में आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।

फिंगरप्रिंट या OTP मिलान होते ही ई-केवाईसी पूर्ण मानी जाएगी।

प्रक्रिया पूर्ण होते ही राशनकार्ड फिर से वैध माना जाएगा और खाद्यान्न मिलने में कोई बाधा नहीं होगी (Ration Card Verification CG)।

जिला प्रशासन ने कहा है कि समय रहते ई-केवाईसी पूरा कराने पर राशनकार्ड निरस्तीकरण से बचा जा सकता है और भविष्य में किसी भी प्रकार की लाभ बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Development Works Vaishali Nagar : वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन ने किए 9.16 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
Chhattisgarh High Court : पदोन्नति के बाद अचानक बदला आदेश, हाईकोर्ट ने डिमोशन पर लगाई रोक, विभाग से मांगा जवाब
Bilaspur Kinnar Dispute : गुरु बनाने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों पर FIR
Medical Colleges Approval : छत्तीसगढ़ में तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को 1077 करोड़ की स्वीकृति, स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
Raipur Railway Station Ganja Seizure : प्लेटफॉर्म पर थम गई तस्करी, रेलवे स्टेशन में लाखों का गांजा पकड़ा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

रायपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह (Women…

Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान
Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान

डिजिटल डोर नंबर प्लेट (Digital Door Number) के…

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?