CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG School : मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे गाय-भैंस!

CG School : मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे गाय-भैंस!

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share
CG School
CG School

सीजी भास्कर, 01 मार्च । पूरे प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CG School) में टॉप टेन में अपना स्थान बना कर शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले जशपुर में ही शिक्षा का हाल बेहाल हो कर रह गया है।

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में 8 वर्षो से एक स्कूल में जहां बच्चों की किलकारी और क, ख, ग, ए बी सी डी, वन टू थ्री फोर की आवाज सुनाई देनी थी। वहां अब गाय भैसों के रंभाने की आवाज सुनाई दे रही है।

इस स्कूल (CG School) के बच्चे कहां गए और स्कूल तबेले में कब तब्दील हो गया यह किसी को जानकारी नही है, मजे की बात तो यह है कि यह स्कूल प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले में स्तिथ है और स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही है।

मामला जिले के पत्थलगांव विकासखंड ग्राम कुकरगांव के शासकीय प्राथमिक शाला मोहनीपूरी में नौनिहालों की जगह अब मवेशियों का राज हो गया है। यहां पढ़ाई-लिखाई तो दूर, अब केवल चारा चबाने और दूध दुहने का काम होता है।

करीब आठ साल पहले इस स्कूल को नजदीकी स्कूल में मर्ज कर दिया गया था, लेकिन इसे सील करने के बजाय “ओपन टू ऑल” छोड़ दिया गया। धीरे-धीरे एक ग्रामीण परिवार ने इसे अपना घर बना लिया, और बाकी जगह पर गाय-भैंसों ने डेरा जमा लिया। विभाग की उदासीनता का लाभ ग्रामीण को मिल गया और उसे अपने और अपने मवेशियों के लिए एक स्थायी ठिकाना मिल चुका है।

8 वर्षो तक सोता रहा विभाग (CG School)
इस मामले में मजे की बात तो यह है कि स्कूल के मर्ज होने के बाद पुराने स्कूल भवन का क्या उपयोग हो रहा है यह किसी भी अधिकारी को नहीं पता चल सका। यहा तक की किसी ने भी इस स्कूल की स्थिति को देखना भी मुनासिब नही समझा, जिसका नतीजा यह हुआ कि स्कूल से बच्चों के जाते ही यह तबेले का रूप ले लिया। जहाँ से एक ग्रामीण अपना दूध का व्यापार करना शुरू कर दिया।

अब आगे क्या होगा (CG School)
मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस हड़कंप के बाद प्रशासन को इस अनोखे स्कूल को फिर से स्कूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जहां बच्चे पढ़े और अपने भविष्य को उजव्वल करे ना कि स्कूल परिसर में गाय भैंसें बैठें!”अब देखना ये है कि स्कूल में फिर से बच्चे लौटेंगे या दूध-दही का ही कारोबार चलता रहेगा।

अधिकारी जागे, पर देर से
मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संकुल समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Free Competitive Exam Coaching Raipur: रायपुर के युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, बैंक–रेलवे–SSC की फ्री तैयारी; जानें आवेदन की आखिरी तारीख और शर्तें
Collector Inspection : स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने शिक्षकों को लगाई फटकार
MP Medical College Expansion: एमपी के तीन जिलों में अगले साल शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज, 450 MBBS सीटें बढ़ेंगी
Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid
IIT Hyderabad Placement : IIT हैदराबाद के इस छात्र ने रच दिया इतिहास, मिला 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज – जानिए क्या है सफलता की असली वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?