CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Unique initiative of MLA Rikesh : हर प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजता रहा CG गीत, देखिए Video

Unique initiative of MLA Rikesh : हर प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजता रहा CG गीत, देखिए Video

By Newsdesk Admin 01/11/2025
Share

लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह, वैशाली नगर विधायक की अनूठी पहल

सीजी भास्कर, 01 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शानदार 25 वर्ष पूरे होने पर आज वैशाली नगर विधानसभा के सभी प्रमुख 40 चौक चौराहों पर छत्तीसगढ़ी गीत का प्रसारण सुबह से रात तक जारी रहा। (Unique initiative of MLA Rikesh)

Contents
लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह, वैशाली नगर विधायक की अनूठी पहलभक्ति, प्रेम और सामाजिक मूल्यों को दर्शाते हैं : Unique initiative of MLA Rikeshजीवन के विभिन्न संस्कारों का सहज ही स्मरण : Unique initiative of MLA Rikeshप्रकृति, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन की झलक

विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) ने राज्य उत्सव के उपलक्ष्य में आज यह अनूठी पहल की थी। आज सुबह से हर चौक चौराहों पर बज रहे इन गीतों को लोगों ने उत्साह के साथ सुना और‌ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपराओं का स्मरण किया।

भाजपा संगठन से बिहार चुनाव में दो विधानसभा के प्रवेशी प्रभारी विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने यह पहल की।

भक्ति, प्रेम और सामाजिक मूल्यों को दर्शाते हैं : Unique initiative of MLA Rikesh

छत्तीसगढ़ी गीतों के दिन भर प्रसारण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं और जीवन शैली की झलक इनमें मिलती है। छत्तीसगढ़ी गीत भक्ति, प्रेम और सामाजिक मूल्यों को दर्शाते हैं। जैसे ‘गौरा गीत’ भगवान शिव और देवी दुर्गा के प्रति भक्ति व्यक्त करते हैं, जबकि ‘सुवा गीत’ महिलाओं द्वारा करुण रस में गाए जाते हैं। ‘पंडवानी’ महाभारत की कहानियों को एकल प्रदर्शन के माध्यम से बताती है।

जीवन के विभिन्न संस्कारों का सहज ही स्मरण : Unique initiative of MLA Rikesh

‘राउत नाच’ के गीत दीपावली पर गाए जाते हैं और इसमें भक्ति, हास्य और पौराणिक कथाएं शामिल होती हैं। इसके आलावा आज विवाह गीत, सोहर गीत और बिहाव गीतों को सुनकर लोगों को जीवन के विभिन्न संस्कारों का सहज ही स्मरण हुआ है।

आज प्रसारित गीतों में संत कबीर, रैदास और दादू के संदेशों को भी शामिल किया गया था जो कि नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देते है।

प्रकृति, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन की झलक

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक गीत त्योहारों से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये गीत प्रकृति, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन की एक झलक पेश करते हैं।

आपको बता दें कि –

वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई चौक कोहका, भामा शाह चौक कोहका, हनुमान मंदिर चौक वार्ड-13, जुनवानी मॉल चौक वार्ड-1, स्मृति नगर चौक वार्ड-9, पंचमुखी हनुमान चौक वार्ड-3, नेहरू नगर चौक वार्ड-4, कोसानगर टोल प्लाजा वार्ड-5, मुख्य जुनवानी चौक वार्ड-1, बाजार चौक खम्हरिया वार्ड-1, घड़ी चौक सुपेला, गदा चौक, परदेशी चौक (बघवा मंदिर), श्री राम चौक पाँच रास्ता, मुख्य चौराहा वार्ड-17, शा.उच्च. माध्य. स्कूल चौक सुपेला, मौर्या टॉकीज चौक, कर्मा चौक, व्यंकेटेश्वर टॉकिज के समीप स्थित चौराहा, राधिका नगर चौक, गणेश मंदिर मार्ग चौराहा, गणेश चौक सुपेला, लक्ष्मी नगर मार्केट वार्ड-16, रावण भाटा चौक सहित गोल मार्केट वैशाली नगर, कैम्प, कैलाश नगर के चौराहों पर ध्वनि प्रसारण यंत्रों के माध्यम से आज सुबह से छत्तीसगढ़ी गीत बजते रहे।

You Might Also Like

Raigarh Opium Farming Case 2026: 17 दिनों में पांचवां खुलासा, खेतों में फिर उगती मिली अवैध अफीम की फसल

Balrampur Mob Violence 2026: चोरी के शक में युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, सड़क पर पीटकर किए अमानवीय कृत्य

Raipur Drug Bust 2026: नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, 42 किलो गांजा, MDMA और हजारों टैबलेट जब्त

Raipur Murder Case Arrest 2026: 3 साल बाद खुला राज, प्रॉपर्टी विवाद के बहाने हत्या कर फरार आरोपी अहमदाबाद से पकड़ा गया

Bilaspur Airport Flight Suspension 2026: समर शेड्यूल अटका, 28 मार्च के बाद उड़ानों पर संकट के बादल

Newsdesk Admin 01/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Opium Farming Case 2026: 17 दिनों में पांचवां खुलासा, खेतों में फिर उगती मिली अवैध अफीम की फसल

Raigarh Opium Farming Case 2026 : Raigarh जिले…

Balrampur Mob Violence 2026: चोरी के शक में युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, सड़क पर पीटकर किए अमानवीय कृत्य

Balrampur Mob Violence 2026 : Balrampur जिले के…

Raipur Drug Bust 2026: नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, 42 किलो गांजा, MDMA और हजारों टैबलेट जब्त

Raipur Drug Bust 2026 : Raipur में नशे…

Raipur Murder Case Arrest 2026: 3 साल बाद खुला राज, प्रॉपर्टी विवाद के बहाने हत्या कर फरार आरोपी अहमदाबाद से पकड़ा गया

Raipur Murder Case Arrest 2026 : Raipur में…

Bilaspur Airport Flight Suspension 2026: समर शेड्यूल अटका, 28 मार्च के बाद उड़ानों पर संकट के बादल

Bilaspur Airport Flight Suspension 2026 : Bilasa Devi…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Opium Farming Case 2026: 17 दिनों में पांचवां खुलासा, खेतों में फिर उगती मिली अवैध अफीम की फसल

23/03/2026
छत्तीसगढ़

Balrampur Mob Violence 2026: चोरी के शक में युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, सड़क पर पीटकर किए अमानवीय कृत्य

23/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Bust 2026: नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, 42 किलो गांजा, MDMA और हजारों टैबलेट जब्त

23/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Murder Case Arrest 2026: 3 साल बाद खुला राज, प्रॉपर्टी विवाद के बहाने हत्या कर फरार आरोपी अहमदाबाद से पकड़ा गया

23/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?