CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Storm Power Supply : छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान से 1000 बिजली खंभे और 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त

CG Storm Power Supply : छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान से 1000 बिजली खंभे और 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त

By Newsdesk Admin 04/05/2025
Share
CG Storm Power Supply
CG Storm Power Supply

सीजी भास्कर, 04 मई। छत्तीसगढ़ में आए तेज आंधी-तूफान ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और पेड़ों के गिरने से 1000 से अधिक बिजली के खंभे और कुल 1217 विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण अधिकांश फीडरों से विद्युत आपूर्ति (CG Storm Power Supply) बाधित हो गई।

Contents
जिलावार नुकसान और सुधार कार्य (CG Storm Power Supply)अन्य क्षेत्रों की स्थिति (CG Storm Power Supply)निगरानी और सहयोग (CG Storm Power Supply)

मुख्यमंत्री द्वारा आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए, जिस पर ऊर्जा सचिव की निगरानी में बिजली विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि अधिकतर शहरी और आबादी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। खेतों और वन क्षेत्रों में दूसरे चरण का कार्य जारी है। रात भर कर्मचारी और अधिकारी पोल खड़े करने, तार जोड़ने और बाधित फीडरों को चालू करने में जुटे रहे।

जिलावार नुकसान और सुधार कार्य (CG Storm Power Supply)

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 807 पोल क्षतिग्रस्त हुए, जिसमें से अधिकतर को बदलकर सप्लाई बहाल कर दी गई है। हथबंध उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के तीन पोल टूटने के बावजूद 24 घंटे में सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई।

11 केवी के 27 फीडर और लगभग 350 बस्तियों में आपूर्ति बाधित हुई थी, जिनमें से केवल 45 बस्तियों में कार्य शेष है। रायपुर शहर में 33 और 11 केवी के 36 खंभे और 430 निम्नदाब लाइनें प्रभावित हुई थीं। 93 उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे रातभर की मेहनत से बहाल कर दिया गया। अब शहर में 100% विद्युत आपूर्ति चालू है।

अन्य क्षेत्रों की स्थिति (CG Storm Power Supply)

जगदलपुर डिवीजन के कांकेर, पखांजूर, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर और सुकमा में कुल 125 पोल और 295 से अधिक लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। अधिकांश इलाकों में सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष में कार्य रातभर जारी रहेगा।

राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर-मोहला जिलों में 33 केवी के 2 और 11 केवी के 53 पोल टूटे, साथ ही 74 लो-वोल्टेज लाइनें भी प्रभावित हुईं। इन क्षेत्रों में भी अधिकांश आबादी क्षेत्रों में सप्लाई बहाल कर दी गई है। दुर्ग और भिलाई में 22 लो-वोल्टेज लाइनें प्रभावित हुईं जिन्हें शीघ्रता से चालू कर लिया गया है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में हुई क्षति का आंकलन जारी है।

निगरानी और सहयोग (CG Storm Power Supply)

लाइन सुधार कार्यों में सतर्कता शाखा, एसटीएम, परियोजना अधिकारी, ठेकेदार और जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। स्थानीय निकायों की मदद से गिरे पेड़, फ्लेक्स, होर्डिंग्स हटाने में तेजी आई है। बिजली विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर पेयजल, अस्पताल और सार्वजनिक सेवाओं को पहले चालू किया। कृषि कनेक्शन की लाइनों की मरम्मत भी तेज गति से की जा रही है।

You Might Also Like

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Newsdesk Admin 04/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Belagavi Suicide Case : “EMI के दबाव में मौत या सच्चाई कुछ और? बेलगावी सुसाइड केस में पुलिस ने परिवार के दावे को बताया गलत”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। कर्नाटक के बेलगावी से…

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

सीजी भास्कर 25 मार्च Bastar Naxalism End ISRO…

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026 : Balod…

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Project Kusha Air Defense India 2026 : भारत…

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

25/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?