सीजी भास्कर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों का तबादला आदेश (CG Transfer News) जारी किया है। जारी सूची में कुल 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत विभिन्न महाविद्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. ए.आर.सी. जैम्स को बलौदाबाजार स्थित शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय से शासकीय अग्रवाल गजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा स्थानांतरित (CG Transfer News) किया गया है। वहीं डॉ. उषा किरण अग्रवाल को धमधा (दुर्ग) से रायपुर के शासकीय गोबिंद राम शदाणी महाविद्यालय में पदस्थ किया गया है। डॉ. नंदिनी तिवारी को मुंगेली के जरहागांव से शासकीय माता शबरी कन्या महाविद्यालय, बिलासपुर भेजा गया है।
इसी तरह डॉ. अनिल कुमार पाणिग्राही को धरमजयगढ़ से रायगढ़ के विष्णुचरण गुप्ता शासकीय महाविद्यालय और डॉ. डी.पी. कुर्रे को गंडई से दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई (दुर्ग) स्थानांतरित किया गया है। सहायक प्राध्यापक वर्ग में डॉ. पूरन लाल पटेल को खरसिया से बिल्हा (बिलासपुर), नंद कुमार देवांगन को बलरामपुर से खैरागढ़, आनंद कुमार मिंज को भाटापारा से बलरामपुर तथा डॉ. अशुमाला चंदनगर को दुर्ग से आरंग (रायपुर) में नई पदस्थापना दी गई है।
उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय को शासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम (CG Transfer News) माना जा रहा है। विभाग का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों में अनुभवी शिक्षकों की तैनाती के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।






