CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

By Newsdesk Admin 10/02/2026
Share
CG Viral Video
CG Viral Video

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश देने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि उस समय सवालों (CG Viral Video) के घेरे में आ गई, जब महासमुंद जिले में एक आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 09 फरवरी सुबह करीब 11 बजे का है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में खल्लारी थाना में पदस्थ आरक्षक लाल सिंह बाकरे नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए पहले सड़क किनारे एक ठेले के पास बैठता नजर आता है और कुछ ही देर बाद वहीं सड़क पर लेट जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी होने के कारण कोई भी उसे हटाने या टोकने की हिम्मत (CG Viral Video) नहीं जुटा पाया। बाद में एक व्यक्ति ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत इतनी ज्यादा थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो सका। इसी दौरान उसके पैर से जूता भी निकल गया, जिसका दृश्य वीडियो में साफ दिखाई देता है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है।

इस पूरे प्रकरण पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय स्तर पर संज्ञान लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में आरक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभियान और आचरण में विरोधाभास

गौरतलब है कि एक ओर छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान (CG Viral Video) चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का सार्वजनिक स्थान पर इस तरह नशे की हालत में पाया जाना विभाग की अनुशासनात्मक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद आम लोगों में पुलिस की साख और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब देखना यह होगा कि विभागीय कार्रवाई किस स्तर तक पहुंचती है और क्या इस मामले से पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर कोई सख्त संदेश जाता है या नहीं।

You Might Also Like

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

Newsdesk Admin 10/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

जांजगीर-चांपा, 29 मार्च। जिले में एक सनसनीखेज लूट…

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

तख्तपुर, 29 मार्च। बिलासपुर के बाद अब तख्तपुर…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

29/03/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?