सीजी भास्कर 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण (CGPSC Exam Update) सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा
लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा।
प्रथम पाली: जनरल स्टडीज – सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: एप्टीट्यूड टेस्ट – दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी https://www.psc.cg.gov.in/
पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी
आयोग द्वारा परीक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए (CGPSC Exam Update) गए हैं। अभ्यर्थियों को केवल निर्धारित सामग्री ही परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति होगी-
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट
मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड या ई-आधार)
लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल
काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन
यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
नाम या फोटो में गड़बड़ी तो रखें ये दस्तावेज
यदि किसी अभ्यर्थी के नाम, उपनाम या फोटो में पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बीच अंतर (CGPSC Exam Update) है, तो उन्हें नाम परिवर्तन से संबंधित मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना वैध दस्तावेज के ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा राज्य सेवा में प्रवेश की दिशा में पहला और अहम कदम मानी जा रही है।




