CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Recruitment Scam : पीएससी 2021 घोटाले से खुली परतें, टामन सिंह सोनवानी पर और गंभीर आरोप

CGPSC Recruitment Scam : पीएससी 2021 घोटाले से खुली परतें, टामन सिंह सोनवानी पर और गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
CGPSC Recruitment Scam
CGPSC Recruitment Scam

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा 2021 में धांधली का मामला लगातार गहराता जा रहा है। सीबीआई ने जांच के दायरे को विस्तारित करते हुए अब नेताओं, अधिकारियों और उनके परिजनों तक पूछताछ बढ़ा दी है। (CGPSC Recruitment Scam) जांच में पता चला है कि तत्कालीन राज्यपाल सचिव अमृत कुमार खलखो के बेटे और बेटी दोनों चयनित हुए थे। इसी तरह कई प्रभावशाली परिवारों के रिश्तेदार परीक्षा में सफल घोषित किए गए।

अब तक दर्जन भर आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। सीबीआई को संदेह है कि 2021 के अलावा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हुई। (CGPSC Recruitment Scam) आरोप है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों का नाम भी चयन सूची में शामिल कर लिया गया।

टामन के रिश्तेदारों की चालबाजी

पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों ने फॉर्म में पति का नाम और सरनेम छिपाकर चयन प्रक्रिया में लाभ लिया। दीपा आदिल, मीशा, साहिल और नितेश को टामन ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र मुहैया कराया। (CGPSC Recruitment Scam) परिणाम घोषित होने पर इनके नाम और संपर्क जानकारियां भी सार्वजनिक नहीं की गईं।

जीवन किशोर ध्रुव के घर से सबूत

सीबीआई की रेड में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर से 2021 की मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र मिले। जांच से साफ हुआ कि परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने 2020 में ही यह पेपर उपलब्ध करा दिया था। सुमित ध्रुव ने इन्हीं पेपरों से अभ्यास कर सफलता हासिल की। (CGPSC Recruitment Scam)

गणवीर-गोयल कनेक्शन

ललित गणवीर, जो टामन के रिश्तेदार भी थे, ने उद्योगपति श्रवण गोयल तक प्रश्नपत्र पहुंचाया। इसके बदले गोयल ने लाखों रुपये टामन की पत्नी के नाम पर चल रहे एनजीओ को सीएसआर फंड से दिए। (CGPSC Recruitment Scam) गणवीर उसी एनजीओ में कोषाध्यक्ष भी थे।

भर्ती प्रक्रिया पर काले साए

सीजीपीएससी 2021 की प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2022 में हुई और मई 2023 तक चयन सूची जारी कर दी गई। लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। आरोप है कि योग्य अभ्यर्थियों को नज़रअंदाज़ कर रिश्तेदारों और करीबी लोगों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पद दे दिए गए। (CGPSC Recruitment Scam)

अब तक 12 आरोपित गिरफ्तार

टामन सिंह सोनवानी, पूर्व अध्यक्ष

आरती वासनिक, पूर्व परीक्षा नियंत्रक

ललित गणवीर, पूर्व सहायक परीक्षा नियंत्रक

जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व सचिव

सुमित ध्रुव

मीशा कोसले

दीपा आदिल

नितेश सोनवानी

साहिल सोनवानी

श्रवण कुमार गोयल

शशांक गोयल

भूमिका कटियार

भिलाई केम्प क्षेत्र का मोहम्मद इमरान और दुर्ग पचरीपारा का तेजिंदर सरदार उर्फ टोनी जिला बदर, एसपी जितेन्द्र शुक्ला के प्रतिवेदन पर कलेक्टर दुर्ग ने की कार्रवाई
Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश
Bhilai Road Accident: बीएसपी ठेका श्रमिक साइकिल से लौट रहा था घर, लापरवाह बाईक सवार की ठोकर से घायल
मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश
Leader of Opposition : छह महीने की खींचतान के बाद भी टला फैसला, 23 को खुलेगा पत्तों का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?