CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Topper Devesh Sahu : धनोरा दुर्ग के देवेश बने सीजीपीएससी टॉपर, इस तरह रचा इतिहास

CGPSC Topper Devesh Sahu : धनोरा दुर्ग के देवेश बने सीजीपीएससी टॉपर, इस तरह रचा इतिहास

By Newsdesk Admin 21/11/2025
Share
CGPSC Topper Devesh Sahu
CGPSC Topper Devesh Sahu

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। भिलाई रिसाली क्षेत्र के धनोरा गांव के होनहार युवक देवेश प्रसाद साहू (CGPSC Topper Devesh Sahu) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा में 773.5 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के समझदारीपूर्ण उपयोग की मिसाल बन गई है।

Contents
(CGPSC Topper Devesh Sahu) 2021 से शुरू की तैयारीसामान्य परिवार से आते हैं देवेश

देवेश ने बताया कि वे रोजाना लगभग 9 घंटे नियमित अध्ययन करते थे। इंटरनेट मीडिया का प्रयोग केवल पढ़ाई से संबंधित सामग्री के लिए किया और बेमतलब की चीज़ों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उन्होंने बताया कि AI टूल्स की मदद से स्टडी मटेरियल तैयार करने से उनका समय बचा और विषयों की अवधारणाएँ मजबूत हुईं।

देवेश ने अपनी स्कूली शिक्षा भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-7 और सेक्टर-10 स्कूलों से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज, जगदलपुर से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

(CGPSC Topper Devesh Sahu) 2021 से शुरू की तैयारी

देवेश ने वर्ष 2021 में पीएससी की तैयारी शुरू की थी। शुरुआती दो साल उन्होंने कोचिंग ली। इसके बाद आत्मविश्वास बढ़ने पर वे पूरी तरह सेल्फ स्टडी पर केंद्रित हो गए। यह उनका तीसरा इंटरव्यू था, जिसमें उन्होंने सफलता की ऊंची उड़ान भरी।

सामान्य परिवार से आते हैं देवेश

देवेश साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता हलधर प्रसाद साहू, एफएसएनएल (फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड) में इलेक्ट्रिकल विभाग से 2022 में सेवानिवृत्त हुए। परिवार वर्तमान में रिसाली धनोरा में ही रहता है। उनकी बहन उद्यानिकी विभाग में कार्यरत है। धनोरा गांव में देवेश की इस सफलता से खुशी और उत्साह का माहौल है।

You Might Also Like

School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन

Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

Newsdesk Admin 21/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Mungeli जिले…

Vishnu Deo Sai Maternal Health Schem
Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

सीजी भास्कर, 11 मार्च। महिलाओं और नवजात शिशुओं…

Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले…

Lok Sabha Heated Debate
Lok Sabha Heated Debate : संसद में तीखी बहस, राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया निराधार

सीजी भास्कर, 11 मार्च। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन

11/03/2026
Vishnu Deo Sai Maternal Health Schem
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

11/03/2026
छत्तीसगढ़मौसमराजनीति

Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब

11/03/2026
छत्तीसगढ़सरकारी नौकरी/ Govt Job

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?