CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Topper ST Category : सब्जी बेचने वाली की बेटी ने रचा इतिहास! पीएससी में ST वर्ग में किया टॉप

CGPSC Topper ST Category : सब्जी बेचने वाली की बेटी ने रचा इतिहास! पीएससी में ST वर्ग में किया टॉप

By Newsdesk Admin 21/11/2025
Share
CGPSC Topper ST Category
CGPSC Topper ST Category

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम काराबेल की चंचल पैकरा ने जीवन की कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में पहला स्थान (CGPSC Topper ST Category) हासिल कर बड़ी सफलता पाई है। चंचल एक सब्जी विक्रेता परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें पीएससी जैसी कठिन परीक्षा में टॉपर बना दिया। उनका ओवरऑल रैंक 204 है (PSC Rank 204 – CGPSC)।

चंचल पैकरा किसान और सब्जी विक्रेता रघुवर प्रसाद पैकरा एवं सुंतिला पैकरा की बड़ी बेटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उन्होंने पहली बार ही पीएससी मेंस परीक्षा में हिस्सा लेकर सफलता हासिल की। इससे पहले एक बार उन्होंने पीएससी प्री परीक्षा दी थी जिसमें वे सफल नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने तैयारी बढ़ाई और कोचिंग लेकर दोबारा प्रयास किया।

चंचल ने सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग की है (Civil Engineer – CGPSC)। उनकी प्राथमिक शिक्षा काराबेल के सरकारी स्कूल में हुई। बाद में प्रतिभा के आधार पर उनका चयन एकलव्य विद्यालय सन्ना (जशपुर) में हुआ, जहां से उन्होंने दसवीं और बारहवीं दोनों में प्रथम श्रेणी हासिल करते हुए स्कूल टॉपर बनीं।

जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद चंचल ने पूरी तरह पीएससी की तैयारी में खुद को समर्पित कर दिया। पहली बार प्री में असफल होने पर पिता ने उन्हें बिलासपुर में कोचिंग के लिए भेजा। उन्होंने इस वर्ष न केवल प्री बल्कि मेंस भी पास किया और पहली बार इंटरव्यू तक पहुंचीं। यही नहीं, अनुसूचित जनजाति वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया (ST Rank 1 – CGPSC)।

चंचल की छोटी बहन अंबिकापुर कॉलेज से बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ रही है और छोटा भाई हेमंत पैकरा एकलव्य विद्यालय घंघरी में 11वीं का छात्र है। वर्तमान में चंचल पैकरा बिलासपुर में रहकर अगली परीक्षा की तैयारी कर रही थीं तभी परिणाम आया और उनकी मेहनत रंग लाई।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 21/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?