CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल

गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में होली के दिन टीएमसी के पंचायत सचिव की हत्या कर दी गई. शनिवार दोपहर को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई. पंचायत प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम छह लोग घायल बताए गए हैं.यह घटना भुटनी थाना अंतर्गत हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के गोवर्धनटोला गांव में घटी. दो परिवारों और रिश्तेदारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था.

मुख्य विवाद दो चचेरे भाइयों, बीरेन मंडल और फेकोन मंडल के बीच है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बीरेन की एक बकरी उस खेत में चली गई, जहां गोभी के पौधे लगे थे और उसने कुछ गोभी के पत्ते चबा लिए और इसे लेकर हंगामा मच गया.टीएमसी नेता की पीट-पीटकर हत्याइससे नाराज फेकोन मंडल कुछ लोगों को अपने साथ लेकर बीरेन पर हमला कर दिया. उस समय होली खेली जा रही था. जब फेकोन हमला करने आया तो बीरेन के साथ उसका भाई कमल मंडल, उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोग भी थे. दोनों पक्षों में झड़प होने लगी. कमल मंडल और उनकी पत्नी की हथौड़े से पिटाई की गई.कमल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई. वह दक्षिण चांदीपुर ग्राम पंचायत के सचिव हैं.पुलिस ने कमल मंडल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भुटनी पुलिस स्टेशन भेज दिया, जबकि उनकी पत्नी को पहले मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बाद में कोलकाता रेफर कर दिया गया.

इस बीच, फोकन मंडल को भुटनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.मालदा में चौथे टीएमसी नेता की हत्याहालांकि, भाजपा जिला नेतृत्व का आरोप है कि जिला प्रशासन की नाकामी के कारण पंचायत सचिव की सरेआम हत्या कर दी गई. पूरे जिले में हथियार और नशे का कारोबार बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है.बता दें कि यह चौथा अवसर है, जब मालदा में टीएमसी के किसी नेता की हत्या कर दी गयी है. इससे पहले महज दो महीने पहले ही मालदा में जिले के तृणमूल उपाध्यक्ष दुलाल सरकार उर्फ बाबला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

तृणमूल नेता की 2 जनवरी को इंग्लिश बाजार के महानंदपल्ली में बदमाशों ने कई गोलियों चलाई थी.कथित तौर पर दुलाल की हत्या 50 लाख रुपए की सुपारी लेकर की गई थी. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया. सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में मालदा शहर के तृणमूल अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ तिवारी भी शामिल हैं. जैसे ही नरेन्द्रनाथ को गिरफ्तार किया गया, तृणमूल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. उस घटना के दो महीने बाद मालदा में एक और हत्या हुई.

Person Of The Year 2025 : AI युग के सबसे असरदार चेहरे जेनसन हुआंग कौन हैं?
Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा
मिठाई की दुकान आई लड़की पर दुकानदार ने उंडेल दिया खौलता हुआ तेल, इस बात का लिया बदला
Sonam Wangchuk : मेदांता में हुई अहम मुलाकात के बाद क्या बदलने वाला है, सरकार ने शिक्षा सुधार और संसद में चर्चा को लेकर दिया बड़ा संकेत
प्रैक्टिकल रिजल्‍ट बिगाड़ने की धमकी देकर शिक्षक ने छात्रा से मांगे 50 हजार, गिरफ्तार..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र और परिसीमन का सीएम साय ने किया स्वागत! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना
Vishnu Deo Sai Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र और परिसीमन का सीएम साय ने किया स्वागत! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai Delimitation…

CM Vishnu Deo Sai Farmers Bonus : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सीएम साय का ऐतिहासिक ऐलान! बोले- 'मैं खुद किसान का बेटा हूं'
CM Vishnu Deo Sai Farmers Bonus : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सीएम साय का ऐतिहासिक ऐलान! बोले- ‘मैं खुद किसान का बेटा हूं’

छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के हित में मुख्यमंत्री विष्णु…

Bhilai Nagar Nigam News : घोटाले की जांच शुरू होने पर अनोखा जश्न,  घोड़े पर दूल्हे की तरह सवार होकर नगर निगम पहुंचे पार्षद संतोष मौर्य! 
Bhilai Nagar Nigam News : घोटाले की जांच शुरू होने पर अनोखा जश्न,  घोड़े पर दूल्हे की तरह सवार होकर नगर निगम पहुंचे पार्षद संतोष मौर्य! 

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद संतोष मौर्य (Bhilai…

Sonepur Mela 2 Crore Buffalo : 2 करोड़ रुपये का भैंसा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें! मालिक की शर्त सुनकर हर कोई हैरान
Sonepur Mela 2 Crore Buffalo : 2 करोड़ रुपये का भैंसा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें! मालिक की शर्त सुनकर हर कोई हैरान

एशिया के सबसे बड़े पारंपरिक पशु मेले यानी…

Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें
Delimitation Bill Cabinet Approval : परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी! लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें

शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?