CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में अवैध रेत खनन और भंडारण पर बवाल: कांग्रेस आज जल सत्याग्रह करेगी, प्रशासन को बताएंगे अवैध गतिविधियों के ठिकाने

बिलासपुर में अवैध रेत खनन और भंडारण पर बवाल: कांग्रेस आज जल सत्याग्रह करेगी, प्रशासन को बताएंगे अवैध गतिविधियों के ठिकाने

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 जुलाई |

बिलासपुर में बारिश के दौरान रेत की अवैध खुदाई और भंडारण के बावजूद कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता बुधवार दोपहर 3 बजे अरपा नदी पर जल सत्याग्रह करेंगे।

जिलाध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि, रेत माफियाओं पर जल्द अंकुश लगाया जाए और रेत की कीमत तय की जाए। उन्होंने कहा कि, हम माफियाओं के ठिकाने प्रशासन को बताएंगे। जहां रेत डंप किया गया है। पर्यावरण संरक्षण मंडल के नियमों को धता बताते हुए रेत माफिया दबंगई पर उतर आए हैं।

उन्होंने कहा कि, बलरामपुर में माफिया के इशारे पर कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई। बिलासपुर जिले में माफियाओं का आतंक ऐसा कि लोग शिकायत करने से डरते हैं। रेत की कीमत सरकार के बजाय माफिया तय कर रहे हैं। 15 जून से रेत की खोदाई पर ज़िला प्रशासन व पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से प्रतिबंध लग जाता है।

प्रतिबंध के बाद भी अब दिन के बजाय रात में अरपा सहित जिले की नदियों में रात में अवैध खुदाई चल रही है। इसके साथ ही वाहनों के जरिए परिवहन भी हो रहा है। माफिया के इशारे पर जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है। डंप किए रेत को बारिश के मौसम का फायदा उठाकर बहुत अधिक दाम पर बेचा जा रहा है।

रेत माफिया और अफसरों की सांठगांठ का आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने खनिज विभाग के अधिकारी, मैदानी अमला और माफिया के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि, रेत की खुदाई हो रही है, तभी तो जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है।

हैरानी की बात ये है कि खुदाई वाले जगह पर छापामार कार्रवाई के बजाय खनिज विभाग के अधिकारी रेत डंपिंग स्पाट पर पहुंचकर रेत की जब्ती बनाकर वाहवाही लूट रहे हैं। स्पष्ट है कि नदियों में रेत की खुदाई के बाद ही जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है।

जरूरतमंदों को रियायती दर पर उपलब्ध कराएं रेत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और राज्य शासन से मांग की है कि खनिज विभाग, जिला और पुलिस प्रशासन जब्त किए गए रेत को जरूरतमंदों को रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाए। इससे लोगों को कम दाम पर रेत मिलेगा। जिससे वो अपना रुका काम पूरा कर सकेंगे। इससे माफियाओं की मंशा भी धरी की धरी रह जाएगी।

बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि:मलेरिया प्रकरणों में 72% की गिरावट, 0.46 प्रतिशत तक सिमटी मलेरिया दर
Plane Crash Mourning Baramati : बारामती में विमान हादसे के पीड़ितों को अंतिम विदाई, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Superstition in School: प्रिंसिपल रूम के बाहर मरा पक्षी और नींबू, दहशत में शिक्षक-छात्र, बैगा बुलाकर कराई झाड़-फूंक
पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा पंडाल भिलाई से लोहे की पाईप उड़ा ले जा रहे लोगों को बोल बम समिति के महासचिव ने पकड़ा, मामला पहुंचा थाने
अब हनीमून पर गए UP के नवविवाहित कपल की सिक्किम में तलाश जारी, खाई में गिरी थी वैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?