CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chetan Chandel online betting case : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा मामले में कार्रवाई

Chetan Chandel online betting case : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा मामले में कार्रवाई

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। भिलाई में ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेतन चंदेल का नाम पहले पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Chetan Chandel online betting case)

Contents
  • आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में लिया था नाम
  • पुराना अपराधी है चेतन चंदेल : Chetan Chandel online betting case
  • 21 मई को स्मृति नगर में सीएसपी से हुई थी बहस

कुछ दिन पहले चेतन चंदेल का भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस घटना के बाद स्मृति नगर चौकी में उसके खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का मामला भी दर्ज किया गया था।

31 मई को पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार : Chetan Chandel online betting case

पुलिस के मुताबिक 31 मई को थाना छावनी क्षेत्र में कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुएं के पास ऑनलाइन जुआ और सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आतिश गौर और नियाज अहमद को पकड़ा। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में लिया था नाम

जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में चेतन चंदेल का नाम सामने आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस मामले में थाना छावनी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुराना अपराधी है चेतन चंदेल : Chetan Chandel online betting case

पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल का पहले भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामलों में करीब 9 बार चालान किया जा चुका है। इसके अलावा वह बालोद जिले में दर्ज बलवा के दो मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

21 मई को स्मृति नगर में सीएसपी से हुई थी बहस

भिलाई में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 21 मई को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के चेतन चंदेल अपने साथियों को लेकर थाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद संगठन के पदाधिकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे थे। समझाने आए सीएसपी के साथ भी बहस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने चेतन चंदेल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद चेतन लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर CSP के खिलाफ बयान दे रहा था।

Kawardha Fire News : टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Horrific road accident : ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, 4 साल का बच्चा गंभीर
NAN Scam : रायपुर से दिल्ली ले गई ईडी टीम, आलोक शुक्ला और अनिल टूटेजा से नई सिरे से पूछताछ शुरू
Baghel Statement on Smart Meter : स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration :जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण…

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?