CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cabinet Meeting Breaking : किसानों से लेकर लॉजिस्टिक सेक्टर तक, कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले – यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Cabinet Meeting Breaking : किसानों से लेकर लॉजिस्टिक सेक्टर तक, कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले – यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों में किसानों, सरकारी कर्मचारियों, उद्योगों और लॉजिस्टिक सेक्टर को लेकर बड़े निर्णय शामिल हैं। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए

Contents
  • 7 बड़े फैसले
    • 1. धान की जगह दलहन-तिलहन उगाने पर भी मिलेगी कृषक उन्नति योजना की सहायता
    • 2. छत्तीसगढ़ पेंशन फंड विधेयक 2025 को मंजूरी
    • 3. छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड को स्वीकृति
    • 4. छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 को मिली मंजूरी
    • 5. छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक 2025 को मिली मंजूरी
    • 6. 7 शहरों में जर्जर सरकारी संपत्तियों के रीडेवलपमेंट को स्वीकृति
    • 7. वाणिज्यिक कर विभाग में पदोन्नति नियमों में बदलाव

7 बड़े फैसले

1. धान की जगह दलहन-तिलहन उगाने पर भी मिलेगी कृषक उन्नति योजना की सहायता

राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को बड़ा लाभ देने का फैसला किया है। अब यह योजना केवल धान उत्पादकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दलहन, तिलहन और मक्का जैसी फसलें उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता दी जाएगी। यह लाभ खरीफ 2025 से लागू होगा।

2. छत्तीसगढ़ पेंशन फंड विधेयक 2025 को मंजूरी

सरकारी कर्मचारियों के पेंशन भुगतान के वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ पेंशन फंड विधेयक 2025 को मंजूरी दी है। इसके जरिए सेवानिवृत्ति के समय आने वाली वित्तीय चुनौतियों का कुशल समाधान होगा।

3. छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड को स्वीकृति

राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देने और राजकोषीय स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार ने Growth & Stability Fund के गठन को हरी झंडी दी है। इससे राज्य के राजस्व में उतार-चढ़ाव या आर्थिक मंदी के समय फाइनेंशियल बैकअप मिलेगा।

4. छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 को मिली मंजूरी

राज्य को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने के लिए नई Logistic Policy 2025 को मंजूरी दी गई है। इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, ड्राई पोर्ट्स, स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा और निर्यात क्षमताओं में वृद्धि होगी। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

5. छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक 2025 को मिली मंजूरी

सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2025 को पास किया है। इससे कानूनी प्रक्रिया सरल होगी, अनावश्यक मुकदमों में कमी आएगी और व्यापारिक माहौल अधिक सहज बनेगा।

6. 7 शहरों में जर्जर सरकारी संपत्तियों के रीडेवलपमेंट को स्वीकृति

सरकार ने 7 प्रमुख क्षेत्रों में पुरानी और अनुपयोगी सरकारी जमीन और इमारतों के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है:

  • शांति नगर (रायपुर)
  • बीटीआई शंकर नगर (रायपुर)
  • कैलाश नगर (राजनांदगांव)
  • चांदनी चौक फेस-2 (जगदलपुर)
  • सिविल लाइन (कांकेर)
  • क्लब पारा (महासमुंद)
  • कटघोरा (कोरबा)

7. वाणिज्यिक कर विभाग में पदोन्नति नियमों में बदलाव

कैबिनेट ने उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक/रिकॉर्ड कीपर से उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक न्यूनतम सेवा अवधि को 5 साल से घटाकर 2 साल कर दिया है। यह नियम केवल एक बार के लिए लागू किया जाएगा।

पिता की तरह बजरंगबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता बिंदू दारा सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़
Raigarh Prostitution Racket : 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
Silver Theft Recovery: एमसीबी में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 किलो चांदी के जेवर के साथ तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में
Gersa Rice Procurement : धान खरीदी में लापरवाही, गेरसा के प्रभारी हटाए गए
Noise Pollution Action Bilaspur : ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: रात 10 के बाद डीजे पर रोक, 12 से ज्यादा मॉडिफाइड वाहन जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?