CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बागेश्वर धाम, भगवान बालाजी के दर्शन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बागेश्वर धाम, भगवान बालाजी के दर्शन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात

By Newsdesk Admin 26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान बालाजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात हुई है। हमारे साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी थे। यहां मंगलवार के दिन बालाजी के दर्शन कर हम धन्य हो गए।

उन्होंने कहा कि महाराजजी हमेशा पुण्य के काम करते हैं। 251 कन्याओं का विवाह कराकर वह महापुण्य का काम कर रहे हैं। कन्याओं का अपने हाथों से कन्यादान करते हैं, इससे बड़ा दान क्या होगा।

आपको बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा गढ़ा, छतरपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी और राष्ट्रपति 251 कन्याओं को आशीर्वाद देंगी।

गौरतलब हो कि 23 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी छतरपुर पहुंचे थे। उन्होंने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे इतने कम समय में दूसरी बार बुंदेलखंड आए हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक केंद्र बागेश्वर धाम जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र भी बनेगा। बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान 10 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा तैयार होगी। उन्होंने इस नेक काम के लिए धीरेंद्र शास्त्री को बधाई दी और बुंदेलखंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का निर्माण सभी वर्गों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस कैंसर अस्पताल में वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी और यह अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित होगा तथा इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे।

You Might Also Like

भिलाई निवासी वंदना सिंह का आकस्मिक निधन, कल सुबह अंतिम संस्कार

जन्माष्टमी मेला देख लौट रहे युवक से लूट : 6 बदमाशों ने चैन और कैश लूट लिए, DSP बोले-“जांच के बाद होगी कार्रवाई”

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

HDFC Bank ने बदले नियम: महीने में सिर्फ 4 फ्री कैश ट्रांजेक्शन, उसके बाद लगेगा 150 रुपये चार्ज!

TAGGED: Bageshwar dham news, Breaking news, Chhattisgarh, CM Vishndudev Sai, Home minister vijay sharma, Madhya pradesh breaking news, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 26/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Indian Railways Cancelled Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों की कई ट्रेनें रेलवे ने की कैंसिल, चेक कर लें पूरी लिस्ट
Next Article फरवरी में ही चलने लगी लू! तीन राज्यों में अलर्ट, यहां बर्फबारी देगी गर्मी से राहत

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई निवासी वंदना सिंह का आकस्मिक निधन, कल सुबह अंतिम संस्कार

17/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

जन्माष्टमी मेला देख लौट रहे युवक से लूट : 6 बदमाशों ने चैन और कैश लूट लिए, DSP बोले-“जांच के बाद होगी कार्रवाई”

17/08/2025
देश-दुनिया

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

17/08/2025
देश-दुनिया

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

17/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?