CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Dhaan Kharidi News : धान खरीदी कल से, सीएम ने अधिकारियों के लिए कड़ा निर्देश जारी किए

Chhattisgarh Dhaan Kharidi News : धान खरीदी कल से, सीएम ने अधिकारियों के लिए कड़ा निर्देश जारी किए

By Newsdesk Admin 14/11/2025
Share
Chhattisgarh Dhaan Kharidi News
Chhattisgarh Dhaan Kharidi News

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है (Chhattisgarh Dhaan Kharidi News)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड एवं खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था की जा रही हैं (Chhattisgarh Dhaan Kharidi News)। कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में दौरा कर धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का मुआयना कर रहे हैं। राज्य में इस साल किसानों से धान खरीदने के लिए 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों में धान खरीदी के साथ-साथ क्रय धान के उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को असुविधा न हो।

राज्य में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अन्य राज्यों की सीमा में चेक पोस्ट स्थापित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है (Chhattisgarh Dhaan Kharidi News)। धान की सुरक्षा हेतु खरीदी केन्द्रों में आवश्यकतानुसार ड्रेनेज एवं तारपोलिन आदि की व्यवस्था और उचित स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने भी लगाए जा रहे हैं, ताकि धान खरीदी परिसर और वहां की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा सके।

धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों को स्टेक लगाने, सभी समितियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम खराब होने अथवा बारिश होने की स्थिति में किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है (Chhattisgarh Dhaan Kharidi News)। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है, ताकि धान बेचने आने वाले किसान तात्कालिक खर्चे के लिए आवश्यक राशि का आहरण कर सकें।

You Might Also Like

Sukma Fire Incident Update : मरईगुड़ा वन में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने टाल दी बड़ी घटना

CG Cabinet Meeting Update : कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय, धान खरीदी से लेकर आवास योजनाओं तक बड़े प्रावधान मंजूर

Illegal Cattle Transport” : रायपुर में गौ तस्करी के दो आरोपी पकड़े गए, नागपुर भेजे जा रहे थे 30 मवेशी

E-KYC Transparency” : महतारी वंदन योजना पर भाजपा का कांग्रेस को करारा जवाब

Illegal Paddy Transport Chhattisgarh : चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान

Newsdesk Admin 14/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghopur Election Results: राघोपुर में कांटे की लड़ाई, छह राउंड बाद तेजस्वी यादव सिर्फ 585 वोट से आगे

सीजी भास्कर 14 नवम्बर Raghopur Election Results :…

Sukma Fire Incident Update
Sukma Fire Incident Update : मरईगुड़ा वन में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने टाल दी बड़ी घटना

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। सुकमा जिले के कोंटा…

CG Cabinet Meeting Update
CG Cabinet Meeting Update : कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय, धान खरीदी से लेकर आवास योजनाओं तक बड़े प्रावधान मंजूर

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Leopard Attack Safari: बन्नेरघट्टा सफारी में बड़ा हादसा – बस की खिड़की पर झांक रही महिला पर तेंदुए का हमला

सीजी भास्कर 14 Leopard Attack Safari : बेंगलुरु…

“Winter Morning Routine”: सर्दियों में सुबह क्या खाएं और कैसे शुरू करें दिन? ये 6 आदतें रखेंगी पूरा दिन एनर्जेटिक

सर्दियों का मौसम आराम देता है, लेकिन इसके…

You Might Also Like

Sukma Fire Incident Update
छत्तीसगढ़

Sukma Fire Incident Update : मरईगुड़ा वन में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने टाल दी बड़ी घटना

14/11/2025
CG Cabinet Meeting Update
छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting Update : कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय, धान खरीदी से लेकर आवास योजनाओं तक बड़े प्रावधान मंजूर

14/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Illegal Cattle Transport” : रायपुर में गौ तस्करी के दो आरोपी पकड़े गए, नागपुर भेजे जा रहे थे 30 मवेशी

14/11/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

E-KYC Transparency” : महतारी वंदन योजना पर भाजपा का कांग्रेस को करारा जवाब

14/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?