CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Eco Tourism : छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ भोरमदेव में बढ़ेगा रोमांच, जल्द शुरू होगी जंगल सफारी

Chhattisgarh Eco Tourism : छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ भोरमदेव में बढ़ेगा रोमांच, जल्द शुरू होगी जंगल सफारी

By Newsdesk Admin 04/02/2026
Share
Chhattisgarh Eco Tourism
Chhattisgarh Eco Tourism

सीजी भास्कर, 04 फरवरी। छत्तीसगढ़ के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया (Chhattisgarh Eco Tourism) जा रहा है। कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव क्षेत्र, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ कहा जाता है, अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।

Contents
34 किलोमीटर का रोमांचक सफारी रूटस्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस पहल से राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही वन्यजीव संरक्षण को लेकर जनजागरूकता भी मजबूत होगी।

34 किलोमीटर का रोमांचक सफारी रूट

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डे के निर्देशन में तैयार इस परियोजना के तहत करीब 34 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित (Chhattisgarh Eco Tourism) किया गया है। सफारी के दौरान पर्यटक गौर, चीतल, सांभर, भालू और जंगली सुअर जैसे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।

इस सफारी की खास पहचान सकरी नदी मार्ग होगा, जहां सफर के दौरान लगभग 17 बार नदी पार करने का अनोखा और रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह मार्ग मैकल पर्वतमाला के घने जंगलों से होकर गुजरता है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए यादगार यात्रा साबित होगी।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना में स्थानीय सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। जंगल सफारी वाहनों का संचालन वन प्रबंधन समिति थंवरझोल (Chhattisgarh Eco Tourism) द्वारा किया जाएगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वन विभाग द्वारा सफारी को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

जंगल सफारी शुरू होने के बाद भोरमदेव आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ वन्य जीवन और प्रकृति के रोमांच का भी आनंद ले सकेंगे। इससे भोरमदेव को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 04/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?