CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान

Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जुलाई । छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 25 जनवरी को जारी पिछली तबादला सूची के महज 167 दिन बाद आधा दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गईं। (Chhattisgarh IPS Transfer 2026)

Contents
  • राजनांदगांव रेंज आईजी बने अजय यादव : Chhattisgarh IPS Transfer 2026
  • 12 जिलों के एसपी बदले गए
  • उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर एसपी : Chhattisgarh IPS Transfer 2026

राजनांदगांव रेंज के आईजी बालाजी राव सोमावर को हटाकर अजय कुमार यादव को कमान सौंपी गई है। वहीं, कोरिया में भाजपा नेता को कार समेत जिंदा जलाने की घटना के बाद एसपी हरीश राठौर को हटाकर नई पदस्थापना दी गई।

इधर, जुआ-सट्टा की शिकायत मिलने के बाद बलौदाबाजार की एसपी भावना गुप्ता को मुख्यालय वापस बुलाया गया। सरकार ने कई जिलों के एसपी बदलकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया है।

राजनांदगांव रेंज आईजी बने अजय यादव : Chhattisgarh IPS Transfer 2026

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव अजय कुमार यादव का है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।

वहीं राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है।

12 जिलों के एसपी बदले गए

जारी आदेश के मुताबिक, 12 जिलों के SP बदले गए हैं। 4 DIG स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है। रायपुर जोन के 3 DCP को बस्तर भेजा गया है। रॉबिन्सन गुरिया को पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय बनाया गया है।

उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर एसपी : Chhattisgarh IPS Transfer 2026

जिलों में भी बड़े पैमाने पर एसपी बदले गए हैं। चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम और सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Amera Mine Dispute : विस्तारीकरण को लेकर ग्रामीणों व पुलिस में टकराव, पथराव में कई घायल
ईद पर बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक प्लान: 30 मार्च तक इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, देखें पूरा रूट मैप…
भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..
पहले पढ़ाया कलमा, फिर धर्मांतरण के बाद कर डाला कांड, दोस्त की पत्नी-साली और बेटी को लेकर भागा मौलाना
कांग्रेस का सवाल- 54KM में 3 टोल क्यों? कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Organic Farming Success
Organic Farming Success : नौकरी छोड़ खेती को बनाया मुनाफे का जरिया, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से सालाना 8 लाख से अधिक की कमाई

सीजी भास्कर,  11 जुलाई : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

Guest Teachers Protest
Guest Teachers Protest : अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र, इच्छामृत्यु की लगाई गुहार

सीजी भास्कर, 11 जुलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

NGT Action : एनजीटी की सख्ती, नोटिस की अनदेखी पर रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  राष्ट्रीय हरित अधिकरण…

Takhatpur Sweet Shop Fire
Takhatpur Sweet Shop Fire : स्वीट्स दुकान में भीषण आग, दमकल पहुंचने से पहले सबकुछ राख

Takhatpur Sweet Shop Fire

NH-30 Bastar Road Accident
NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?