सीजी भास्कर, 21 मार्च। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते (Chhattisgarh Mining Raid) हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर में एक साथ छापेमार अभियान चलाया, जिसमें 34 वाहन जब्त किए गए।
एक साथ कई इलाकों में दबिश, माफियाओं में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान पोड़ी-उपरोड़ा, कटघोरा, कोरबा, पाली और भैसमा सहित कई क्षेत्रों में टीमों ने अचानक दबिश दी। इस दौरान अवैध मिट्टी और रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में लगे वाहनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
कहां कितनी कार्रवाई हुई?
पोड़ी-उपरोड़ा में 5 वाहन
कटघोरा में 8 ट्रैक्टर और 1 हाईवा
कोरबा क्षेत्र में 9 वाहन और 1 जेसीबी
पाली में 6 वाहन
भैसमा में 1 चैन-माउंट मशीन और 3 हाईवा
चिचोली में 7 ट्रैक्टर
बरबसपुर-बरीडीह क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी
इस तरह कुल 34 वाहनों को जब्त कर प्रशासन ने बड़ा संदेश दिया है।
खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
जब्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई (Chhattisgarh Mining Raid) की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
लगातार बढ़ रही थी शिकायतें, अब एक्शन मोड में प्रशासन
जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल (Chhattisgarh Mining Raid) रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने रणनीति बनाकर एक साथ कई टीमों को मैदान में उतारा, जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया।


