CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Police Medal 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस की शानदार उपलब्धि, 17 IPS और 222 जवानों को मिला गृहमंत्री दक्षता पदक

Chhattisgarh Police Medal 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस की शानदार उपलब्धि, 17 IPS और 222 जवानों को मिला गृहमंत्री दक्षता पदक

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Chhattisgarh Police Medal 2025
Chhattisgarh Police Medal 2025

सीजी भास्कर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर देशभर में अपनी दक्षता और समर्पण का परचम लहराया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए घोषित गृहमंत्री दक्षता पदक (Chhattisgarh Police Medal 2025) की सूची में राज्य के 17 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और 222 पुलिसकर्मियों का चयन किया है।

राज्य के जिन वरिष्ठ अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है, उनमें एडीजी विवेकानंद, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा, डीआईजी कमललोचन कश्यप, अमित कांबले, जीतेंद्र यादव, किरण चव्हाण, वाय. अक्षय कुमार, गौरव राय, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा, विकास कुमार, मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनला, राबिंसन गुड़िया, जयंत वैष्णव और उमेश गुप्ता शामिल हैं।

इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को यह पुरस्कार मिला है। इनमें सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा, इंस्पेक्टर कैलाश चंद दास और नीतेश सिंह ठाकुर शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह पदक हर साल 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घोषित किया जाता है। इस वर्ष देशभर से 1,466 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया गया है। इनमें अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह वर्ष विशेष रूप से गर्व का रहा। स्पेशल ऑपरेशन कैटेगरी (Chhattisgarh Police Medal 2025) में देश के 28 राज्यों और पैरा-मिलिट्री फोर्स के बीच चयनित 1,362 कर्मियों में से 222 केवल छत्तीसगढ़ पुलिस के हैं। गृह मंत्रालय ने इसे “राज्य पुलिस के अनुशासन, साहस और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण” बताया है।

नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान”
भिलाई में 15 से तीन दिवसीय 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 🔵 साढ़े तीन सौ खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर 🟣 16 को प्रदेश जूडो संघ की आमसभा बैठक भी
CG Chemical Fruit Raid : केमिकल से फल पकाने वाले गोदाम पर छापा, 60 कैरेट केले और खतरनाक रसायन ज़ब्त!
Gajmar Pahadi ECO Park : गजमार पहाड़ी पर इको-टूरिज्म की नई पहचान, 8 करोड़ की परियोजना से मिलेगा आधुनिक स्वरूप
कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक युवक का शव बंटा दो हिस्सों में…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lightning Strike Durg
Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक

बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश…

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?