सीजी भास्कर, 31 दिसंबर। वर्ष 2025 के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में खुशियों का माहौल बन गया। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक अहम आदेश जारी (Chhattisgarh Police Promotion) करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इसे नए साल 2026 से पहले पुलिस बल के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है।
यह पदोन्नति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर संभव हो सकी। आदेश के मुताबिक विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति (DPC) की अनुशंसा के बाद इन अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त होने पर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) अथवा समकक्ष पद से एएसपी/उप सेनानी या समतुल्य रैंक पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।


प्रमोशन से बढ़ा पुलिस बल का उत्साह
पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षारत अधिकारियों की सेवा, समर्पण और मेहनत का परिणाम है। इससे न केवल पदोन्नत अधिकारियों का मनोबल (Chhattisgarh Police Promotion) बढ़ेगा, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में सकारात्मक ऊर्जा और कार्यक्षमता में इजाफा होगा। राज्य सरकार का यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
पदोन्नत अधिकारियों की सूची
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं –
रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा।
इस सूची में कई महिला अधिकारियों का शामिल (Chhattisgarh Police Promotion) होना छत्तीसगढ़ पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को भी दर्शाता है।
नए साल में मजबूत होगी कानून-व्यवस्था
सरकार की मंशा है कि अनुभवी और सक्षम अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर पुलिस तंत्र को और प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा की यह पहल आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।


