CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : तीन दिवसीय राज्योत्सव, 2 से 4 नवंबर तक होगा आयोजन

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : तीन दिवसीय राज्योत्सव, 2 से 4 नवंबर तक होगा आयोजन

By Newsdesk Admin 15/10/2025
Share
Chhattisgarh Rajyotsav 2025
Chhattisgarh Rajyotsav 2025

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ (Chhattisgarh Rajyotsav 2025) के अवसर पर इस बार जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 तीन दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 2 से 4 नवंबर 2025 तक पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान, बलौदाबाजार में होगा।

Contents
विभागीय प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षणदीपावली और धान खरीदी की भी हुई समीक्षा

कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और गरिमामय आयोजन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु विभागीय विकास प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही स्थानीय एवं राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।

विभागीय प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण

कलेक्टर (Chhattisgarh Rajyotsav 2025) ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि राज्योत्सव के दौरान विकास योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 से 5 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा, वहीं निजी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्योत्सव के दौरान हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण भी किया जाएगा।

दीपावली और धान खरीदी की भी हुई समीक्षा

बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने दीपावली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा सड़क किनारे चल रहे ढाबों में वाहन पार्किंग व्यवस्था नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का पिछला वेतन भुगतान लंबित न रहे।

धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य को मिशन मोड में किया जाए। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन में छूटे किसानों को शीघ्र जोड़ने, गुणवत्तापूर्ण बारदानों की उपलब्धता, उपार्जन केंद्रों तक अप्रोच रोड और दैनिक रिपोर्टिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अनुविभागवार थोक और फुटकर व्यापारियों की सूची तैयार करने को कहा, ताकि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवधराम टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 15/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?