CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम नेशनल खेलने सिकन्दराबाद रवाना, सभी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक औऱ प्लेईंग किट का किया गया वितरण

छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम नेशनल खेलने सिकन्दराबाद रवाना, सभी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक औऱ प्लेईंग किट का किया गया वितरण

By Newsdesk Admin 25/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। कल से 6 दिसम्बर 2024 तक सिकन्दराबाद (तेलंगाना) में आयोजित सब जूनियर बालिका नेशनल हॉकी प्रतियोगिता हेतु राज्य की सब-जूनियर बालिका हॉकी टीम वेनगंगा एक्सप्रेस से राजनांदगाव से सिकन्दराबाद के लिए आज रवाना हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप के लिए विगत दिनों टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मुख्य आतिथ्य तथा अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे की विशेष उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया द्वारा की गई पहल के तहत अल्फा एक्स नाइन की हॉकी स्टिक तथा छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्लेईंग किट तथा अन्य खेल सामाग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर हॉकी कोच शकील अहमद, किशोर धीवर, अनीश अहमद, खेमराज सिन्हा,कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

आपको बता दें कि राज्य की सबजूनियर बालिका हॉकी टीम का पहला मैच 27 नवम्बर को हॉकी टीम झारखंड के साथ खेला जायेगा। इस चैम्पियनशिप में राज्य की सबजूनियर बलिका हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ियों में नौरीन हयात, विशाखा, वसुंधरा मंडावी, स्यामली राय, सोनम राजभर, आराधना राजभर, दुबी रावत, परमेश्वरी, दामिनी खुशरो, जिज्ञाशा कश्यप, मधु सिदार, अंजली एक्का, नैना, काव्या सिंह ठाकुर, सुधा साहू, फातिमा जरीन, स्मिता कुजूर, ट्वींकल प्रजा शामिल हैं। मृणाल चौबे टीम कोच, अमिताभ मानिकपुरी सहायक कोच, श्रीमती अवंतिका पाठक मैनेजर के रूप में शमिल हैं।

You Might Also Like

Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा

Chhattisgarh Agriculture News : समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को कारण नोटिस, समिति प्रभारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

Illegal Immigrants Alert : प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

Scholarship Scheme : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, संस्कृति विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए

District Jail Inspection : प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर -एसपी ने किया उप जेल में दी दबिश, मचा हड़कंप

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, hamarbhilai, india, Rajnandgaon Breaking News, Sub junior hockey championship
Newsdesk Admin 25/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बदले गए कवर्धा एसपी, छवई कबीरधाम के नए कप्तान, छत्तीसगढ़ में 4 आईपीएस का हुआ तबादला, देखिए सूची
Next Article शहर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों को 3 दिन की छुट्टी देकर कैंपस में शादी समारोह के आयोजन का मामला गरमाया, वीर विद्यार्थी परिषद की शिकायत बाद DEO करेंगे जांच, DPI को देंगे रिपोर्ट

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा

25/06/2025
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Agriculture News : समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को कारण नोटिस, समिति प्रभारी को कलेक्टर ने किया निलंबित

25/06/2025
छत्तीसगढ़

Illegal Immigrants Alert : प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

25/06/2025
छत्तीसगढ़

Scholarship Scheme : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, संस्कृति विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए

25/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?