CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

By Newsdesk Admin 10/02/2026
Share
Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों (Chhattisgarh Train Cancellation) के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। रेलवे प्रबंधन ने डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य के चलते भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने और 7 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 5 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी।

Contents
रद्द की गई 14 ट्रेनें7 ट्रेनें गंतव्य से पहले होंगी नियंत्रितयात्रियों के लिए अहम सलाह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदला (Chhattisgarh Train Cancellation) जाएगा। इस कार्य के कारण UP मेन लाइन पर करीब 20 दिनों तक रेल यातायात बाधित रहेगा, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ेगा।

रद्द की गई 14 ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें तय अवधि में निरस्त रहेंगी—

18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस

18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस

18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस

18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस

12410 हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस (चयनित तिथियां)

12409 रायगढ़–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (चयनित तिथियां)

12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस

12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस

12807 विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

12808 हज़रत निजामुद्दीन–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

68815 बल्लारशाह–गोंदिया मेमू

68816 गोंदिया–बल्लारशाह मेमू

78805 गोंदिया–कटंगी डेमू

78806 कटंगी–गोंदिया डेमू

7 ट्रेनें गंतव्य से पहले होंगी नियंत्रित

ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा-

68802, 68803, 68804, 68805, 68806 पैसेंजर ट्रेनें – हिरदामाली स्टेशन तक

15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस – दुर्ग रेलवे स्टेशन तक

15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस – दुर्ग तक

इन ट्रेनों का शेष मार्ग निर्धारित अवधि में रद्द रहेगा।

यात्रियों के लिए अहम सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी (Chhattisgarh Train Cancellation) अवश्य ले लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अद्यतन सूचना प्राप्त कर ही यात्रा की योजना बनाएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा और ट्रैक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन पूर्ववत किया जाएगा।

You Might Also Like

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

Newsdesk Admin 10/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

जांजगीर-चांपा, 29 मार्च। जिले में एक सनसनीखेज लूट…

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

तख्तपुर, 29 मार्च। बिलासपुर के बाद अब तख्तपुर…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

29/03/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?