CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट

By Newsdesk Admin
21/10/2025
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्सों (Chhattisgarh Weather Alert) में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरगुजा संभाग के उत्तरी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Contents
  • तापमान में स्थिरता, लेकिन बिजली गिरने का खतरा कायम
  • अक्टूबर में सामान्य से 109% ज्यादा बरसात
  • 10-12 दिन देरी से लौटा मानसून
  • बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, दुर्ग, कवर्धा और कोरिया जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शाम तक बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। वहीं, महासमुंद, बिलासपुर और रायगढ़ जिलों में सुबह धूप निकलने के बावजूद दोपहर बाद बादल छा सकते हैं।

तापमान में स्थिरता, लेकिन बिजली गिरने का खतरा कायम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुकमा और तोकापाल में 20 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि यलो अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) खराब मौसम की चेतावनी है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना रहती है। विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर न जाने और खेतों में बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह दी है।

अक्टूबर में सामान्य से 109% ज्यादा बरसात

इस बार अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 85% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। यह अक्टूबर माह के औसत से 109% ज्यादा है।

10-12 दिन देरी से लौटा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सामान्यतः 30 सितंबर तक लौट जाता है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Weather Alert) 10 से 12 दिन देरी से लौटा। 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून की वापसी शुरू होती है, जबकि इस बार यह प्रक्रिया 15-17 अक्टूबर तक खिंच गई।

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक औसतन 1167.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बेमेतरा जिले में केवल 524.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 50% कम है। वहीं, बलरामपुर में 1520.9 मिमी पानी बरसा, जो सामान्य से 52% अधिक है। बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास रही है।

छत्तीसगढ़ में भांग की खेती को बढ़ावा देने की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा– समाज के लिए खतरा, नीति बनाना सरकार का काम
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया “हेलमेट बैंक” का उद्घाटन, विधायक रिकेश की अनूठी पहल को सराहा
Janjgir Fake Theft Case : लेनदारों से बचने रचा चोरी का खेल, घंटों में खुल गई पोल
Black Day Bhilai : भिलाई में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का बड़ा प्रदर्शन, लेबर कोड के खिलाफ मनाया ‘काला दिवस’….
Solution Camp : मोहतरा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं पर मौके पर हुआ फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IIM Mumbai Recruitment 2026: आईआईएम मुंबई में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेंगे शानदार भत्ते; ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून तय…

सलाखों के पीछे गुजरे 24 दिन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – नागरिक अधिकारों से समझौता नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (29 मई) को राजस्थान…

CG Police Inspector Suspended
CG Police Inspector Suspended : ढाबे पर रेड के बीच ‘सेटिंग’ करना पड़ा भारी! टीआइ सस्पेंड

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

CG Family Dispute Fraud 
CG Family Dispute Fraud  : ‘काउंसलिंग’ के खेल में पति का कर दिया ‘गेम ओवर’: पत्नी के खिलाफ सबूत जुटा रहे इंजीनियर को फर्जी ‘पत्रकार’ ने घेरा

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से 10% बढ़कर आएगा बिल

बीते कुछ हफ्तों में दूध, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि…

You Might Also Like

Chhattisgarh State Capital Region
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh State Capital Region : स्टेट कैपिटल रीजन, छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

24/07/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajim Law & Order Update : राजिम विवाद पर सीएम साय का कड़ा संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं

02/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बाथरूम की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 3.85 लाख के जेवर ले उड़े; देवभोग में 15 दिन में तीसरी बड़ी चोरी..

13/04/2025
छत्तीसगढ़

Rice Procurement Progress : धान खरीदी में कलेक्टर की सख्ती, मिलर्स पर होगी कड़ी कार्रवाई

29/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?