CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया CS: सुब्रत साहू और पिंगुआ रेस में आगे..

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया CS: सुब्रत साहू और पिंगुआ रेस में आगे..

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून |

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। इसी कारण नए मुख्य सचिव के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक में मंथन चल रहा है। तीन दिन बाद नया प्रशासनिक मुखिया मिल जाएगा। वैसे छत्तीसगढ़ कैडर के सात आईएएस इस पद के लिए योग्य हैं। इसमें सबसे जूनियर सातवें पायदान के मनोज पिंगुआ सबसे आगे हैं।

वे शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के कुछ अफसरों से मिलने भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह तभी संभव है जब अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ आने से मना कर दें। वर्तमान में अग्रवाल दिल्ली में 22 दिसंबर 2016 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे पीएमओ में भी रह चुके हैं।

दूसरे नंबर पर सुब्रत साहू का नाम भी तेजी से चल रहा है। हालांकि दो नाम ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजे गए हैं- मनोज पिंगुआ और सुब्रत साहू। लेकिन अगर सीनियॉरिटी को तवज्जो दी गई तो रेणु पिल्ले को भी सीएस बनाया जा सकता है।

तीनों में दौड़, पिंगुआ आगे क्यों

सुब्रत साहू: 1992 बैच के आईएएस। रेणु पिल्ले के बाद सबसे सीनियर हैं। सहकारिता और धार्मिक न्यास के एसीएस हैं। तेजतर्रार माने जाते हैं। कमी- भूपेश सरकार में मुख्य​मंत्री के सचिव रहे। इस वजह से भाजपा के कुछ बड़े नेता नाम पर विचार करने से कतरा रहे हैं।

अमित अग्रवाल: 1993 बैच के आईएएस हैं। पीएमओ में काम करने का अनुभव। दिल्ली में औषधि विभाग के सचिव हैं।

केंद्र में इनकी कार्यशैली के लोग कायल हैं। कमी- छत्तीसगढ़ में बहुत कम समय रहे। पिछले 9 साल से दिल्ली में ही हैं। प्रदेश के भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति से अवेयर नहीं।

मनोज पिंगुआ: 1994 बैच के आईएएस हैं। साफ-सुथरी छवि के सा​थ बहुत ही शांत प्रशा​सनिक अधिकारी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की पहली पसंद हैं। कमी- कार्यशैली में थोड़ी गति धीमी होने की वजह से भाजपा के कुछ बड़े नेता विरोध में हैं। तत्काल निर्णय लेने में थोड़ा पीछे रहते हैं।

सीनियर होने के बाद भी दौड़ से बाहर

रेणु पिल्ले: 1991 बैच की आईएएस हैं। वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एसीएस हैं। व्यापमं और छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष हैं। – कामकाज में प्रैक्टिकल न होने की वजह से बाहर।

ऋचा शर्मा: 1994 बैच की आईएएस हैं। फारेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज की एसीएस हैं। – कार्यशैली में जटिलता की वजह से बाहर।

निधि छिब्बर: 1994 बैच की आईएएस। केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की सचिव है। – परिवार दिल्ली में रहता हैं, ऐसे में वापस नहीं लौटेंगी।

विकासशील: 1994 बैच के आईएएस। एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं। – विदेशी नौकरी छोड़कर आने से पहले ही मना कर चुके हैं।

You Might Also Like

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?