सीजी भास्कर, 19 जुलाई। Child Suicide Case : कक्षा एक में पढ़ने वाले नौ वर्ष के बालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दीवार पर लगी लोहे की खूंटी पर चुन्नी के फंदे से शव लटका था। पास में स्थित फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह अकेला ही घर में जाता दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना आया है। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दर्पण उर्फ अमर बेलदारी करते हैं। पत्नी भी मजदूरी करती हैं। सबसे बड़ा बेटा साहिल नानी के यहां रहता है। मोहित व सबसे छोटा नमन माता-पिता के साथ ही रहते हैं। मोहित कक्षा एक में पढ़ता (Child Suicide Case)था। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। पिता और मां काम पर गए थे। स्वजन के अनुसार मोहित अपने छोटे भाई नमन के साथ जामुन खाने गया था।
शाम करीब चार बजे दोनों घर लौटे। कुछ देर बाद नमन खेलने चला गया। मोहित घर से बाहर नहीं निकला। शाम पांच बजे उसके पिता घर लौटे तो एक कमरे में दीवार पर लगी लोहे की खूंटी में चुन्नी के फंदे पर मोहित का शव लटका (Child Suicide Case)मिला। पुलिस ने देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी कमर के पास खरोंच तथा गले में हैंगिंग का निशान था। एसएचओ विनोद कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।