CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khabar Pakki hai : पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश…! आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना को क्यों मजबूत कर रहा ड्रैगन…?

Khabar Pakki hai : पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश…! आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना को क्यों मजबूत कर रहा ड्रैगन…?

By Newsdesk Admin 21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। भारत के खिलाफ चीन कूटनीतिक साजिश रच रहा है. ड्रैगन अपने आधुनिक हथियार देकर पाकिस्तानी सेना को मजबूत बना रहा है. हाल ही में चीन ने पाकिस्तान को हंगोर क्लास पनडुब्बी डिलीवर की थी, जिसे उसने अपनी नौसेना में भी शामिल कर लिया. इससे अरब सागर और हिंद महासागर में पाकिस्तान की नौसैनिक क्षमताओं में बढ़ोतरी हुई है. पाकिस्तान ने चीन से 8 पनडुब्बियों के लिए 5 अरब डॉलर का समझौता किया था।

चीन पहले ही अपने रणनीतिक साझेदार को चार आधुनिक फ्रिगेट डिलीवर कर चुका है. चीन की योजना पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत कर उसे अपने उद्देश्यों में इस्तेमाल करने की है. बलूचिस्तान में उसके प्रोजेक्ट सीपेक को बीएलए के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अगर पाकिस्तान की सेनाएं मजबूत होंगी तो इसका फायदा चीन को ही मिलेगा. वहीं पाकिस्तान को भी फायदा है कि वो इन युद्धपोतों और पनडुब्बियों की मदद से भारत को चुनौती दे सकता है.

पाकिस्तान को सबसे ज्यादा हथियार निर्यात करता है चीन

बीते कई सालों से पाकिस्तान के लिए हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता चीन है. हालांकि पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका के साथ भी अपने रक्षा संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है. उसने हाल ही में इस्लामिक स्टेट-खोरासन के आतंक मोहम्मद शरीफुल्लाह को अमेरिका को सौंप दिया था, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ भी की थी. इस आतंकी ने 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें 170 अफगान और 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. हालांकि अमेरिका, पाकिस्तान को किसी तरह की फंडिंग नहीं कर रहा है और न ही किसी तरह के सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है.

PAK के पास चीन के अलावा नहीं कोई विकल्प

पाकिस्तान के पास अपनी सैन्य क्षमताओं के लिए चीन पर निर्भर रहने के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं बचा है. सीपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले पांच साल में पाकिस्तान को 81 फीसदी सैन्य उपकरण मुहैया कराए हैं. यह चीन के कुल हथियार निर्यात का 63 फीसदी है. चीन और पाकिस्तान के मजबूत होते संबंधों ने भारत और अमेरिका की टेंशन भी बढ़ा दी है.

एक तीर से दो निशाने कर रहा ड्रैगन!

ड्रैगन पाकिस्तान को आधुनिक हथियार देकर एक तीर से दो निशाने कर रहा है. एक ओर तो उसे पाकिस्तान जैसा देश मिल गया है, जो उसके हथियारों को खरीदने के लिए हमेशा तैयार रहता है, जिसके बदले में उसे अच्छा-खासा बजट मिल रहा है जबकि दूसरी वो भारत पर कूटनीतिक दबाव भी बनाता है.

You Might Also Like

Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

Newsdesk Admin 21/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire : स्टील अथॉरिटी ऑफ…

Vaishali Nagar AI Powered Assembly
MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में वैशाली…

Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे

​सीजी भास्कर , 07 अप्रैल। भिलाई स्टील प्लांट…

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

06/04/2026
देश-दुनिया

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

06/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

06/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?