CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CID Espionage Arrest : राजस्थान–पंजाब–गुजरात से भारतीय सेना की सीक्रेट सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था युवक, CID ने किया गिरफ्तार

CID Espionage Arrest : राजस्थान–पंजाब–गुजरात से भारतीय सेना की सीक्रेट सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था युवक, CID ने किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 02/12/2025
Share
CID Espionage Arrest
CID Espionage Arrest

सीजी भास्कर, 02 दिसंबर। राजस्थान अपराध अन्वेषण विभाग (CID) खुफिया की जयपुर इकाई ने भारतीय सेना (CID Espionage Arrest) की सामरिक और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में पंजाब के फिरोजपुर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल को श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है।

Contents
सोशल मीडिया के जरिए ISI के संपर्क मेंसैन्य और सामरिक सूचनाएं भेजने का आरोपजासूसी के बदले मिलती थी रकमआरोपी को जयपुर लाकर की जा रही पूछताछ

अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी ISI के संपर्क में था और वह भारतीय सेना से संबंधित अहम सूचनाएं एकत्र कर पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं तक पहुंचाता रहा। सीआईडी ने युवक को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसके मोबाइल पर विदेशी और पाकिस्तानी व्हॉट्सऐप नंबरों से लगातार संवाद हो रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए ISI के संपर्क में

खुफिया विभाग के महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि CID लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंसियों की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि प्रकाश सिंह उर्फ बादल राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों से सैन्य जानकारी जुटा (CID Espionage Arrest) रहा है।

सैन्य और सामरिक सूचनाएं भेजने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि वह ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के समय से ही ISI के संपर्क में था। उसे 27 नवंबर को श्रीगंगानगर के साधुवाली सैन्य क्षेत्र के आसपास संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसके बाद खुफिया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके फोन से कई विदेशी नंबरों और पाकिस्तानी एजेंटों से नियमित बातचीत के प्रमाण मिले।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी भारतीय सेना के वाहनों की मूवमेंट, सैन्य प्रतिष्ठानों, सीमावर्ती इलाकों की भौगोलिक स्थिति, पुलों, सड़कों, रेलवे लाइनों, नए निर्माण कार्यों जैसी जानकारी नियमित रूप से पाकिस्तान भेज रहा था। ISI की मांग के अनुसार वह समय-समय पर संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करता था।

जासूसी के बदले मिलती थी रकम

CID अधिकारियों ने खुलासा किया कि प्रकाश सिंह जासूसी के साथ-साथ एक और गंभीर गतिविधि में शामिल था। वह विदेशी एजेंटों के कहने पर भारतीय नागरिकों के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों के OTP पकड़े हुए पाकिस्तानी एजेंटों को भेजता था। इन OTP के आधार (CID Espionage Arrest) पर पाकिस्तान से संचालित एजेंट भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हॉट्सऐप सक्रिय करके जासूसी और विभिन्न अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे। इस काम के बदले आरोपी को नियमित भुगतान किया जाता था।

आरोपी को जयपुर लाकर की जा रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां कई खुफिया एजेंसियों ने उससे घंटों पूछताछ की। मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण में भी उसके पाकिस्तान से संपर्क और सैन्य गोपनीय सूचनाएं साझा करने के प्रमाण मिले। अधिकारी बताते हैं कि प्रकाश सिंह (34) के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

Newsdesk Admin 02/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?