CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » City Bus Service Bilaspur : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद 1 नवंबर से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें

City Bus Service Bilaspur : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद 1 नवंबर से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
City Bus Service Bilaspur
City Bus Service Bilaspur

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और नगर निगम से प्राप्त जवाबों पर संतोष जताया है। अदालत को बताया गया कि बिलासपुर में चल रही 12 सिटी बसों (City Bus Service Bilaspur) में से 9 बसें पहले से ही विभिन्न मार्गों पर परिचालन में हैं, जबकि शेष तीन बसों को 1 नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा।

अदालत में पेश हुई रिपोर्ट

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई हुई। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वाई.एस. ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पंकज अग्रवाल, रक्षित तिवारी, ए.एस. कछवाहा, अनुरूप पांडा और डॉ. सुदीप अग्रवाल ने पैरवी की। कोर्ट के 23 सितंबर 2023 के आदेश के अनुपालन में बिलासपुर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की ओर से दो अलग-अलग हलफनामे (City Bus Service Bilaspur) दाखिल किए गए।

दस्तावेजों के अवलोकन के बाद अदालत ने पाया कि नगर परिवहन सेवा के अंतर्गत कुल 12 सिटी बसों में से 9 बसें पहले से परिचालित हैं। वहीं, तीन बसों के संबंध में बताया गया कि उनके संचालन के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से परमिट की प्रक्रिया (City Bus Service Bilaspur) जारी है। निगम प्रशासन ने बताया कि ये बसें 1 नवंबर से शहर के विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली सशक्त होगी।

अदालत के निर्देश

अदालत ने इस प्रगति को सकारात्मक बताते हुए कहा कि वह इस जनहित याचिका की निगरानी स्वयं कर रही है। अदालत ने निर्देश दिया कि नगर निगम आयुक्त 4 नवंबर 2025 को होने वाली अगली सुनवाई से पहले नया शपथपत्र दाखिल करें और सूचित करें कि क्या तीनों नई बसें निर्धारित तारीख से चालू की गईं। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि शहर की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना सरकार की जिम्मेदारी है और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Supreme Court Verdict India : संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत: नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर, वर्षों की कानूनी लड़ाई का हुआ अंत
यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री से पकड़ा गया किलर:इंजीनियर ने टीचर-पत्नी की हत्या से पहले क्राइम स्टोरीज देखी, फिर बोलेरो से कुचला
Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?