CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक गुमनाम शिकायत के बाद पूरे राज्य में रद्द हुई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा, पेपर लीक की आशंका!

एक गुमनाम शिकायत के बाद पूरे राज्य में रद्द हुई 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा, पेपर लीक की आशंका!

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। HPBOSE 12th English exam cancelled: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर पूरे राज्य में रद्द कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा रद्द की सूचना दी है. यह फैसला एक संभावित पेपर लीक की घटना के बाद लिया गया, जिसकी शिकायत बोर्ड को मिली थी. इस घटना ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता पैदा कर दी है.

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर 8 मार्च (शनिवार) को आयोजित किया जाना था, लेकिन परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर खोल दिए गए. बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च को गुमनाम शिकायत मिली थी कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौवाड़ी, जिला-चम्बा में गलती से कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर तारीख और समय से पहले खोल दिए गए हैं जिससे पेपर लीक होने का खतरा पैदा हो गया है.

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, “दिनांक 07.03.2025 (ए.एन.) को बोर्ड कार्यालय में एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौवाड़ी, जिला-चम्बा में मार्च-2025 वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय में कक्षा-10+2 का प्रश्नपत्र निर्धारित तिथि व समय से पहले गलती से खोल दिए जाने के संबंध में बताया गया है.” शिकायत में कहा गया कि चम्बा जिले के चौवाड़ी स्कूल में प्रश्नपत्र को गलती से पहले ही खोल दिया गया, जिससे पेपर लीक होने का खतरा पैदा हो गया. बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. जांच के दौरान बोर्ड ने “एग्जाम मित्र ऐप” से मिले वीडियो सबूतों का सहारा लिया. यह ऐप बोर्ड ने इस साल पहली बार परीक्षा की निगरानी के लिए शुरू किया था.

वीडियो क्लिप्स से यह पुष्टि हुई कि चौवाड़ी स्कूल में प्रश्नपत्र समय से पहले खोला गया था. इसके बाद बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे राज्य में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. बोर्ड के अध्यक्ष ने “हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम 1993” की धारा 2.1.2 के तहत यह आदेश जारी किया. नियम के मुताबिक, “पूरे राज्य में स्थापित सभी परीक्षा केंद्रों पर मार्च 2025 में आयोजित हुई कक्षा 10+2 की वार्षिक परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द करने के आदेश दिए जाते हैं.”

इस फैसले से हजारों छात्र प्रभावित हुए हैं, जो अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे. बोर्ड ने कहा कि नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है. अभिभावकों और छात्रों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और बोर्ड से ऐसी गलतियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है. यह पहला मौका है जब “एग्जाम मित्र ऐप” के जरिए ऐसी घटना पकड़ी गई है. बोर्ड का कहना है कि वह भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत करेगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

बता दें कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद से कई राज्यों में 10वीं व 12वीं क्लास के पेपर लीक की घटना सामने आई हैं. हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा के बाद अब हिमाचल प्रदेश में 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है.

High Court grants protection to love marriage couple : ऑनर किलिंग की धमकी पर सख्त निर्देश
Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन
हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म
हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, शहर की पहचान में शुमार होगा राम नगर का मुक्तिधाम, जल्द लेगा वेल डेवलप्ड और विशेष आध्यात्मिक स्वरूप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?