सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ (CM Banora Visit) पहुँचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गुरुपीठ में विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने अघोर पंथ परंपरा के संत और अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य और आध्यात्मिक ऊर्जा शासन को संवेदनशील और लोकहितकारी दिशा देती है।
CM साय (CM Banora Visit) ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म, सद्भाव और सामाजिक एकता राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर विकास, सुशासन और गरीब-कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साधना, आस्था और आशीर्वाद के साथ राज्य की प्रगति और जनकल्याण की दिशा और प्रभावी होगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साधक और क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


