CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अतिक्रमण जैसे मामलों में हो कार्रवाई

सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अतिक्रमण जैसे मामलों में हो कार्रवाई

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास सरकार पर बना रहे. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए, ताकि कोई भी भ्रष्टाचारी और उनको बचाने वाला सरकार के पंजे से बच न सके.

धर्मांतरण कराने वालों पर हो कार्रवाई

सीएम धामी बैठक में प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों पर भी विशेष चर्चा की, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अब तक की गई प्रदेश में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी. सीएम धामी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा यदि अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही हो, तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में लाया जाए,

मुख्यमंत्री ने आधार कार्ड तथा अन्य सरकारी दस्तावेजों के निर्माण की प्रक्रिया में भी सख्ती बरतने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को सरकारी दस्तावेज जारी न किए जाएं. उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि दस्तावेजों के वितरण में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी बहती व्यक्ति के कागज न बने.

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहे कार्रवाई

राज्य में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान बिना किसी दबाव या भेदभाव के अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने पाए इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी,साथ ही, उन्होंने शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत आंकलन कर उसकी रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

बॉर्डर क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाए किसी भी प्रकार की कोई भी अवैध गतिविधि बरदाश नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र को जवाबदेह और संवेदनशील बनाना आवश्यक है, ताकि जनता को सुशासन का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और जनसुनवाई को प्राथमिकता दें.

You Might Also Like

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर

सीजी भास्कर 30 मार्च छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल…

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी…

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के Kawardha में बीती रात उस वक्त…

Bihar Politics Latest : इस्तीफा या सियासी स्क्रिप्ट? नीतीश के कदम पर तेजस्वी का वार – ‘जनता के साथ खेल हुआ’

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की सियासत में…

SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिलासपुर हाई कोर्ट ने…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
देश-दुनिया

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

30/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?