सीजी भास्कर, 15 मार्च। CM विष्णु देव साय आज बलरामपुर के दौरे पर गए. वहीं जाने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते (CM Vishnu Deo Sai Statement) हुए देश के 5 राज्यों में होने वाे विधानसभा चुनावों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव को लेकर भी निशाना साधा है
.पांचों राज्यों में BJP की अच्छी तैयारी है – CM सायCM विष्णु देव साय ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर बात करते हुए कहा कि- भारतीय जनता पार्टी की तैयारी हमेशा रहती है. पांचों राज्यों में पार्टी की अच्छी तैयारी है. उन्होंने कहा कि प्रचंड मतों से बीजेपी जीत हासिल करेगी.इन पांच राज्यों में होगा चुनावइस साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.
चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी (CM Vishnu Deo Sai Statement) कर ली है. चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा.चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंसअसम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभाओं चुनाव – 2026 के कार्यक्रम की घोषणा होगा. चुनाव आयोग की आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है.
कांग्रेस पर भी साधा निशानावहीं 17 मार्च को कांग्रेस “मनरेगा बचाओ संग्राम” समेत कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रही है. जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद (CM Vishnu Deo Sai Statement) रहेंगे. इसे लेकर सीएम साय ने कहा कि सरकार के खिलाफ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं. कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है. विपक्ष में होने के कारण विपक्षी धर्म निभाना पड़ता है. विपक्षी धर्म निभाने के लिए कुछ न कुछ करते रहना है.





