CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM विष्णुदेव साय ने झुरानदी में लगाया चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, विकास परियोजनाओं का किया ऐलान 

CM विष्णुदेव साय ने झुरानदी में लगाया चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, विकास परियोजनाओं का किया ऐलान 

By Newsdesk Admin 17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

Vishnu Deo Sai Today News: छत्तीसगढ़ की सरकार पिछले दिनों से ‘सुशासन तिहार’ मना रही है. इस अभियान के तहत सीएम विष्णुदेव साय किसी भी गांव और तहसील का औचक निरक्षण करने के पहुंच जाते हैं. वहां पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं. शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के झुरानदी गांव में उतरा. मुख्यमंत्री ने गांव के बरगद के पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से संवाद किया.

सीएम विष्णुदेव साय के पहुंचते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा और माहौल उत्सव जैसा बन गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से बातचीत की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों से कहा, “मैंने बस्तर और सरगुजा के अनेकों जिले में और जांजगीर, चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा जिले जैसे जिलों के सुदूर गांवों तक जाकर जनचौपाल की है. आज मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले से होकर आपके इस गांव झुरानदी में सीधे पहुंचा हूं. हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है. हम हर घर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं.”

सीएम विष्णुेव साय ने चौपाल के दौरान अधिकारियों से कहा, “ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाएं”

सीएम ने कई विकास योजनाओं का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर झुरानदी गांव में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की. उन्होंने गांव में सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण- गंडई से कृतबाधा पहुंच मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 54 लाख रूपए और गंडई कर्रानाला पहुंचमार्ग पर लिमो में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड 52 लाख रूपए और ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत भोरमपुर में नए पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर सुशासन तिहार के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे स्वयं बस्तर से लेकर सरगुजा तक अनेक गांवों का दौरा कर चुके हैं और योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने गांव के बाजार पड़ाव स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की.

झुरानदी गांव में 180 पीएम आवास

खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत झुरानदी में 1935 लोग रहते हैं. यह गांव लोधी एवं वर्मा समाज की बहुलता वाला गांव है. गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है. गांव में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है.

217 में से 180 पीएम आवास बनकर तैयार

ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 217 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 180 पूर्ण हो चुके हैं तथा 37 निर्माणाधीन हैं. महतारी वंदन योजना से 616 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं. जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति की जा रही है. ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मिल रहा है. गांव में 17 स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़ी है.

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

Newsdesk Admin 17/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Promotion Education Department
Fake Promotion Education Department : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमोशन का खुलासा, दुर्ग संभाग ने दो कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kabirdham जिले…

Fake Police Chain Snatching Case
Fake Police Chain Snatching Case : फर्जी पुलिस बनकर की चैन स्नैचिंग, आधार कार्ड जांच का बहाना; रायगढ़ में कुछ ही घंटों में दबोचे गए आरोपी

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Raigarh में…

Telangana Naxalites Surrender
Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

सीजी भास्कर, 07 मार्च। तेलंगाना में सुरक्षा मोर्चे…

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Donald Trump Iran Statement
Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender
देश-दुनिया

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

07/03/2026
Donald Trump Iran Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?