सीजी भास्कर, 13 जनवरी |
रायपुर: पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की न्यायधानी यानी बिलासपुर के विकास को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की थी। इस बैठक में बिलासपुर के यातायात और परिवहन के लिए सड़कों समेत आम लोगों की सुविधा और सेवाओं पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में क्षेत्रीय सांसद, विधायक और निगम महापौर विशेष तौर पर मौजूद रहे थे।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के विकास पर चर्चा करेंगे। आज शाम 5 बजे सीएम की अगुवाई में यह बैठक होगी, जिसमें रायपुर क्षेत्र के सभी विधायकों समेत खुद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।


