CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में CM का बयान: ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब’, BSF नेशनल पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ..

इंदौर में CM का बयान: ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब’, BSF नेशनल पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ..

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मार्च |

इंदौर में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 6 दिन चलने वाले इवेंट में देशभर के 600 से अधिक निशानेबाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।बीएसएफ के केंद्रीय आयुध और युद्ध कौशल स्कूल (सीएसडब्ल्युटी) द्वारा आयोजित यह 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक चलेगी। इस दौरान देशभर से आए पुलिस संगठनों के पुरुष और महिला निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 17 स्पर्धाएं होंगी, जो रेवती रेंज में आयोजित की जाएंगी।

रेवती रेंज में आयोजित इस वार्षिक चैम्पियनशिप में देश भर के केन्द्रीय शस्त्र पुलिस बल, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के कार्मिक भाग ले रहे हैं। यह पिछले 5 वर्षों में आयोजित नहीं किया जा सका था। आखिरी बार 2019 में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित किया गया था। कुल 204 पदकों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें 68 स्वर्ण, 68 रजत एवं 68 कांस्य शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि इंदौर और मालवा का कई कारणों से अलग महत्व है। खाने-खिलाने और अतिथि सत्कार में मालवा की अलग ही पहचान है। मैं सभी प्रतिभागियों से निवेदन करता हूं कि समय मिले तो इंदौर घूम लीजिए। यहां के 56 दुकान में आपको अलग ही आनंद मिलेगा। डॉ. यादव ने कहा “मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीएसएफ के टीम को बधाई देता हूं और उनकी सफलता की कामना करता हूं।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि अब जमाना खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब का है। जब हमारे खिलाड़ी काफी मुश्किलों से पुरस्कार जीत कर आते हैं तो पूरा देश झूम उठता है।सीएम ने कहा कि प्रदेश अब आर्थिक, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ रहा है। हाल ही में आयोजित नेशनल गेम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 42 मेडल जीते हैं। राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। अब खेलकूद की राजधानी भी बन रहा है मध्यप्रदेश।

सीएम ने कहा कि खेलों के लिए कोर्स का डिजाइन भी बदला गया है। अब खेल भी एक सब्जेक्ट है। सरकार ने तय किया है कि खिलाड़ियों के साथ ही प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्हें वाइस चांसलर के पद तक पदोन्नत किया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल और इंदौर जिला प्रशासन मालवा क्षेत्र में निशानेबाजों की खोज करे। ऐसे निशानेबाजों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मालवा क्षेत्र से कई अंतर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी भी निकले हैं। इस सिलसिले को बनाए रखना है। सीएम ने कहा निशानेबाजी का महत्व हर युग में रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी स्कूल व कॉलेज के जमाने में एनसीसी से जुड़कर निशानेबाजी में भाग लेते थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 में असम पुलिस, हरियाणा पुलिस, केरला पुलिस, राजस्थान पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, पंजाब पुलिस, तेलंगाना पुलिस, आरपीएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असर राइफल्स, सीआईएसएफ, एसएसबी, दिल्ली पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, उत्तरप्रदेश पुलिस, गुजरात पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मणिपुर पुलिस, कर्नाटक पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, मेघालय पुलिस, मध्यप्रदेश पुलिस के कार्मिक भाग ले रहे हैं।

Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल
बिहार आगे बढ़ेगा, इस्तीफे के बाद बोले नीतीश कुमार
BJP District Presidents Audio : बातचीत का ऑडियो वायरल, नाश्ते के खर्च को लेकर बढ़ा विवाद
बायोटेक ग्रेजुएट भी राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा (PSC) में बैठ सकेंगे, MLA रिकेश के सवाल पर CM विष्णुदेव साय ने दी यह जानकारी
Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?