CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी

कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share

सीजी भास्कर 5 अगस्त

Contents
  • कॉलोनी के पास रोककर मांगी ‘हफ्ता’
  • FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
  • धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं प्रवीण झा

बिलासपुर। शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोयला व्यवसायी एवं उद्योगपति प्रवीण झा के बेटे दिव्यांश झा को जान से मारने की धमकी दी गई और उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की गई। यह घटना सोमवार शाम की है, जब दिव्यांश अपने ऑफिस का काम निपटाकर घर लौट रहे थे।

कॉलोनी के पास रोककर मांगी ‘हफ्ता’

जानकारी के अनुसार, जैसे ही दिव्यांश अपनी कॉलोनी रामा वर्ल्ड के पास पहुंचे, पीछे से आई एक नीली कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। जब गाड़ी रोकी गई, तो आरोपी युवक ने खिड़की नीचे करने को कहा और फिर धमकी भरे अंदाज़ में हर महीने पैसे (हफ्ता) देने की मांग रखी।

दिव्यांश द्वारा इनकार किए जाने पर, आरोपी युवक ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। खतरे को भांपते हुए दिव्यांश ने तुरंत ड्राइवर से गाड़ी बढ़ाने को कहा, लेकिन तभी आरोपी ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। इस हमले में कार को क्षति पहुंची है।

FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

दिव्यांश ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और सिरगिट्टी थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर लिया है और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं प्रवीण झा

गौरतलब है कि प्रवीण झा केवल एक कोल व्यवसायी ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। हर साल वे श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन यात्रा में ले जाते हैं और उनकी टीम इस दौरान सेवा कार्यों में लगी रहती है।

Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा
हाईकोर्ट ने कहा “सभी पुलिसकर्मियों के बेटी-बेटों को छूट गलत” छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी, सिर्फ शहीद और नक्सल प्रभावितों के बच्चे हकदार
CG Forest Guard Recruitment  : वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख
Property Registratio : नवरात्र में जमीन की रजिस्ट्री कम, 5 दिन में सिर्फ 800, आय में भी गिरावट
महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने…

तिब्बत में बाढ़ की खबरों पर चीन की सख्ती, वायरल वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप

नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के…

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?