CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collegium Recommendation : पांच जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

Collegium Recommendation : पांच जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Central University Employees Case
Central University Employees Case

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश (Collegium Recommendation) की है। यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार, इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद वे यह पद संभालेंगे।

इसी क्रम में, बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायाधीश रेवती पी. मोहिते डेर को मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के ही न्यायाधीश एम.एस. सोनक को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश 8 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके अलावा, केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुश्ताक को सिक्किम हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश संगम कुमार साहू को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का प्रस्ताव (Collegium Recommendation) किया गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कॉलेजियम ने मेघालय हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन को केरल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए स्थानांतरण की सिफारिश (Collegium Recommendation) की है। केरल हाई कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश भी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कॉलेजियम की इन सिफारिशों पर अब केंद्र सरकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

‘मुसलमानों तुम्हारी दाढ़ी और टोपी’ AIMIM के अख्तरुल ईमान ने जालिमों से की बीजेपी नेताओं की तुलना
Supreme Court Civil Judges Promotion : सुप्रीम कोर्ट ने सिविल जजों के प्रमोशन में बाधाओं पर शुरू की सुनवाई
ट्रंप ने कनाडा के पीएम से की बातचीत, कहा- जल्द मिलेंगे अमेरिका-कनाडा संबंधों पर बड़े फैसले
पीएम आवास के हितग्राहियों से निगम का सीधा संवाद
नमाज विवाद पर SP सांसद इकरा हसन ने सरकार को घेरा, कहा- ‘मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fauzi Release Date : साल के अंत में धमाका करने की तैयारी में प्रभास, ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे वापसी

सीजी भास्कर, 28 जून। फौजी रिलीज डेट (Fauzi…

Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में 119 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, नेहरू अवार्ड से बढ़ाया गया हौसला

सीजी भास्कर, 28 जून। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai…

Cocktail 2 Box Office Collection : दूसरे वीकेंड में धीमी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन कमाई ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 28 जून। कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी, HRA में भी होगा बड़ा इजाफा

सीजी भास्कर, 28 जून। 8वें वेतन आयोग (8th…

Government Pathology Lab Privatization
Government Pathology Lab Privatization : सरकारी पैथोलॉजी लैब निजी हाथों में देने की तैयारी!

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में सरकारी पैथोलॉजी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?