CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Attack Chhattisgarh Govt : दीपक बैज का बड़ा हमला, सवालों से घिरी साय सरकार

Congress Attack Chhattisgarh Govt : दीपक बैज का बड़ा हमला, सवालों से घिरी साय सरकार

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Electricity Rate Hike
Electricity Rate Hike

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 2025 को कांग्रेस पार्टी ने संगठन का वर्ष घोषित किया है। 2025 में हम पूरे देश में कांग्रेस का संगठन निचले स्तर तक मजबूत करने के लिये काम कर रहे है। कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य प्रदेश में भी शुरू है। हमारे मंडल अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष और जोन गठन की प्रक्रिया पूर्णता की ओर है। एआईसीसी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 17 पर्यवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। उनके साथ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को लगाया जायेगा, शीघ्र ही पर्यवेक्षक आयेंगे तथा जिलों में संगठन सृजन का कार्य (Congress Attack Chhattisgarh Govt) पूरा किया जायेगा। दिल्ली में पर्यवेक्षको की माननीय खड़गे, राहुल गांधी, वेणुगोपाल, सचिन पायलट के साथ बैठक हो चुकी है। उनके जिलों का भी बंटवारा किया जा चुका है।

कवर्धा गैंग रेप, कब तक नकारे गृह मंत्री को प्रदेश बर्दाश्त करे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Chhattisgarh Law And Order Issue) ने कहा कि कवर्धा में सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम युवती के साथ सामूहिक अनाचार हो जाता है। यही है विष्णु का सुशासन। गृह मंत्री के गृह नगर में आदिवासी युवती सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित बदतर हो चुकी है। महिलाएं, बच्चे, नागरिक, व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं है। रोज-रोज हो रही हत्या और बलात्कार की घटनाएं अब प्रदेश वासियों को डराने लगी है। मुख्यमंत्री अक्षम साबित हो रहे है, उनमें साहस नहीं कि वे नकारे गृह मंत्री को बर्खास्त कर सके। इस मामले की जांच के लिये पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है, जिसमें विधायक संगीता सिन्हा, यशोदा वर्मा, हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे शामिल हैं।

भाजपा के राज में भूख से मर रही गाय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी से लगे समौदा नगर पंचायत में भूख से तड़प-तड़प कर 25 से अधिक गायों की मौत हो गई। गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार बनने के बाद गायों की अकाल मृत्यु तथा भूख से एक्सीडेंट से मरने की संख्या बढ़ गई है। साय सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना वश गोठान योजना बंद कर दिया, उसी का परिणाम भोगना पड़ रहा है। कभी गो अभ्यारण बनाने की बात करते हैं, कभी गो धाम बनाने की घोषणा करते हैं। दो साल हो गया, कुछ कर नहीं पाए। हमारी मांग है तुरंत गोठान को शुरू किया जाये।

अतिवृष्टि से फसल नुकसान, मुआवजा दो

दीपक बैज ने (Farmers Crop Damage Relief Demand) कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। जिस धान में बाली आ गई थी वह भारी बारिश से गिर गया है। हरहुना धान लगभग बर्बाद हो चुका है। किसानों की मेहनत इस आपदा से नष्ट हो गई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार पूरे प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान का आंकलन कर तत्काल फसल मुआवजा घोषित करे। धान प्रदेश के अधिसंख्यक किसानों की मुख्य फसल है। इसके नष्ट होने से किसानों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

कुम्हारी में पकड़ा गया 6 करोड़, किसका था?

दीपक बैज ने कहा कि हाल ही में कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ रुपये नगदी पकड़े जाने की खबर सामने आई थी। जिस तेजी से यह खबर आई, उतनी ही तेजी से दब भी गई। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ का यह पैसा सड़क मार्ग से गुजरात जा रहा था। जनता जानना चाहती है यह पैसा किसका था, कहां जा रहा था? गुजरात का कौन है? छत्तीसगढ़ जिसका एटीएम बना हुआ है। इस मामले में पुलिस और आईटी की कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाये।

राजधानी में नक्सली दंपती पकड़े गये, सरकार का फेलियर

दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर है। नक्सली महीनों से राजधानी में रह रहे थे, पुलिस को कैसे पता नहीं चला? प्रदेश की राजधानी जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विपक्ष के नेता निवास करते हैं, जहां सुरक्षा हाई अलर्ट पर रहती है, वहां नक्सली का पकड़ा जाना सामान्य घटना नहीं है। अभी तो दो पकड़े गये, पता नहीं कितने और रह रहे होंगे।

Balrampur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी
Elephant Attack Korba : सरईआरा और बड़मार में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, धान की फसल रौंदी, किसानों में दहशत
बिलासपुर में PM मोदी: ‘छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत’, 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क और बिजली शामिल…
फर्जी IB अफसर बन चालान से बचना चाहता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Website Scam : दंडामी रिसार्ट की फर्जी वेबसाइट, बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी
Fake Website Scam : दंडामी रिसार्ट की फर्जी वेबसाइट, बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी

दंडामी रिसार्ट बुकिंग (Fake Website Scam) के नाम…

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : बारिश का पानी छिटकने पर थप्पड़ से नाराज नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या

Bilaspur Supervisor Murder Case : पूछताछ में नाबालिग…

Traffic Diversion : जन्माष्टमी पर टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग बंद, दुर्ग जाने वालों के लिए नया रूट
Traffic Diversion : जन्माष्टमी पर टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग बंद, दुर्ग जाने वालों के लिए नया रूट

जन्माष्टमी पर रायपुर में यातायात व्यवस्था (Traffic Diversion)…

Raipur Krishna Janmashtami Celebration
Raipur Krishna Janmashtami Celebration : कोतवाली के कारागार में होगा श्रीकृष्ण जन्म, जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग

Raipur Krishna Janmashtami Celebration :रायगढ़ और बिलासपुर में…

Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे
Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे

हत्या का मामला (Raipur Murder Case) सामने आने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?